फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   meeting

क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा

Wed, 21 Jul 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
meeting
कोंच। शासनादेश के मुताबिक शपथ ग्रहण के बाद नदीगांव और कोंच ब्लॉकों में क्षेत्र पंचायत की पहली बैठक हुई। बैठक में विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा गया कि विकास कार्य के लिए पूरी कार्य योजना बनाकर तैयार रखें। हालांकि ज्यादातर समय परिचय के आदान प्रदान में गुजरा।
विज्ञापन

नदीगांव ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह की अध्यक्षता और बीडीओ गौरव कुमार की मौजूदगी में नए क्षेत्र पंचायत सदस्यों के साथ पहली बैठक हुई। ब्लॉक प्रमुख अर्जुन सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों से कहा कि विकास का पहिया तेजी से घूमेगा, लिहाजा क्षेत्र पंचायत सदस्यों को जो भी विकास कार्य अपने क्षेत्र में करवाने हों उसका पूरी कार्य योजना बनाकर तैयार रखें। बीडीओ गौरव कुमार ने बैठक में सामान्य कार्यों व बजट पर भी चर्चा की। उन्होंने मत्स्य पालन, पशुपालन जैसी कई योजनाओं को क्षेत्र पंचायत सदस्यों को बताया।
विज्ञापन

उधर, कोंच क्षेत्र पंचायत की भी पहली बैठक खंड विकास कार्यालय में ब्लॉक प्रमुख रानी देवी की अध्यक्षता और बीडीओ शुभम बरनवाल की मौजूदगी में हुई। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र का हर तरह से विकास करने के लिए वह संकल्पित हैं। इस काम में क्षेत्र पंचायत सदस्यों का सहयोग चाहिए। इस दौरान एडीओ पंचायत नरेश दुबे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू निरंजन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिपं सदस्य ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं
रामपुरा। मई जिला पंचायत से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य प्रियंका गौतम ने बुधवार को ग्राम पंचायत डिकौली जागीर में जनसंपर्क कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। निर्वाचित होकर पहली बार गांव में आने पर प्रियंका गौतम का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान प्रियंका गौतम ने कहा कि गांव की समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा। बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा तथा स्वास्थ्य सेवाओं पर ज्यादा जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed