{"_id":"6005d9cb8ebc3e34085949d4","slug":"meeting-orai-news-knp6067759176","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात 12 से सुबह चार बजे तक करें गश्त, सभी गाडिय़ों की चेकिंग हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 12 से सुबह चार बजे तक करें गश्त, सभी गाडिय़ों की चेकिंग हो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। सर्किल के थानों की अपराध समीक्षा बैठक करने आए एएसपी डॉ. अवधेश सिंह ने चोरी की लगातार बढ़ती वारदातों को लेकर नाराजगी जाहिर की और उन्हें अपराधों की रोकथाम के कड़े निर्देश दिए। रात 12 से सुबह चार बजे तक गश्त करने के निर्देश दिए।
एएसपी ने सोमवार देर शाम सर्किल के कोतवाली, कैलिया, नदीगांव और एट की अपराध समीक्षा करते हुए अधीनस्थों को अपराध नियंत्रण के निर्देश दिए। कोतवाली क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की वारदातों को लेकर उन्होंने गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ी फटकार लगाई और चोरियों के शीघ्र ही अनावरण के निर्देश दिए। उन्होंने थानेदारों को निर्देश दिए कि रात में गश्त तेज करें और खासतौर पर रात 12 से सुबह के 4 बजे तक लगातार गश्त करें। रात बारह बजे के बाद जो भी वाहन सड़कों पर दिखें उनकी गहन छानबीन और तलाशी करें, अगर कुछ भी संदिग्ध दिखे तो फौरन कार्रवाई करें।
पत्रकारों से बातचीत में उन्होंनेे कहा भी, चोरियों के अलावा सब कुछ लगभग नियंत्रण में है। विवेचनाएं भी सामान्य स्तर पर हैं। सबसे ज्यादा विवेचनाएं कोतवाली कोंच में 49 और सबसे कम 5 थाना नदीगांव में हैैं जबकि एट में 22 और कैलिया में 10 विवेचनाएं लंबित पाई गईं। इस दौरान सीओ राहुल पांडेय, कोतवाल इमरान खान, एट एसएचओ विनय दिवाकर,कैलिया एसएचओ महेश कुमार, नदीगांव एसएचओ रूपकृष्ण त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।