फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Meena Shukla of Khutmili honored with Clean Sujal Shakti

Jalaun News: खुटमिली की मीना शुक्ला को स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान

Fri, 10 Mar 2023 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 10 Mar 2023 12:27 AM IST
विज्ञापन
Meena Shukla of Khutmili honored with Clean Sujal Shakti
कदौरा। कदौरा ब्लॉक क्षेत्र के खुटमिली गांव की ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति की सदस्य मीना शुक्ला को लखनऊ में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने स्वच्छ सुजल शक्ति सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान जल जीवन मिशन में ग्रामीणों को जागरूक करने और ग्रे वाटर प्रबंधन के लिए दिया गया है।
विज्ञापन

मीना शुक्ला ने बताया कि गांव में महिलाओं की स्थिति दयनीय होने पर उन्होंने 2017 में राधा महिला स्वयं सहायता समूह का गठन किया। इसमें गांव की महिलाओं को जोड़ा। इन महिलाओं ने दलिया, बेसन, बड़ी, पापड़, मसाला आदि बनाया और बाजार में बेचा। इस कार्य में उनके पति बबलू शुक्ला व अन्य परिजनों ने सहयोग किया। वर्ष 2021 में जल जीवन मिशन से खुद जुड़कर अन्य महिलाओं और पुरुषों को जोड़ा। हर घर नल से जल पहुंचाए जाने के लिए काम किया। पानी परीक्षण हो या लोगो को जागरूक करने की बात, वह सभी में सबसे आगे रहती हैं। ग्रामीणों के सहयोग से वह जल जीवन मिशन को कामयाब बनाने के लिए प्रयास कर रही हैं। यूनोप्स के जिला सलाहकार देवेंद्र गांधी ने कहा कि क्षेत्र और जनपद के लिए खुशी की बात है। गांव की समितियां अच्छा काम कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed