{"_id":"574dd0c24f1c1b7a2810a1bc","slug":"medical-college-started-intensive-care","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में सघन चिकित्सा केंद्र शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में सघन चिकित्सा केंद्र शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 31 May 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कालेज का निरीक्षण करते राज्यमंत्री।
- फोटो : अमर उजाला
राजकीय मेडिकल कालेज में मंगलवार से सघन चिकित्सा केंद्र की शुरुआत हो गई है। प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राजकीय मेडिकल कालेज किसी भी जिले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। पूर्व की सपा सरकार ने मेडिकल कालेज का तोहफा दिया था। अब इसमें जो कमी है उसे मौजूदा
सरकार दूर कराएगी। डाक्टरों की कमी दूर करने के साथ बर्न वार्ड को भी चालू कराया जाएगा। मंगलवार को दोपहर बाद राजकीय मेडिकल कालेज पहुंचे चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण व अतिरिक्त प्रभार कृषि अनुसंधान विभाग के राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह ने सबसे पहले मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। यहां के आपातकालीन वार्ड में पहुंचकर मरीजों से बातचीत की
और सुविधाओं के बारे में भी पूछा। तीमारदारों ने बताया कि पीने के लिए ठंडे पानी के कोई इंतजाम नहीं है। प्यास बुझाने के लिए 20 रुपये का एक लीटर पानी खरीदना पड़ रहा है। इस पर उन्होंने प्राचार्य से वाटर कूलर स्थापित कराने के लिए कहा। इससे पहले राज्य मंत्री ने सघन चिकित्सा केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो गंभीर
विज्ञापन
रोगी हो उन्हें हर संभव उपचार दिया जाए। प्राचार्य डा. सुरेश चंद्रा ने मेडिकल कालेज में डाक्टरों की कमी बताई। बर्न वार्ड का उपयोग नहीं होने का मामला भी मंत्री के सामने पहुंचा। इस पर उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने का प्रयास किया जाएगा। इसके बाद मेडिकल कालेज के सभागार में मंडलीय समीक्षा हुई। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में
किसान परेशान है। किसानों के लिए प्रदेश सरकार जिन लाभकारी योजनाओं को संचालित कर रही है उनका उन्हें समय पर पूरा लाभ दिया जाए। इस मौके पर प्राचार्य डा. सुरेश चंद्रा, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक आदि अधिकारी व डाक्टर के अलावा सपा युवजन सभा के जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ यादव, रूप नारायण वर्मा आदि मौजूद रहे।