फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Married woman hanged herself to death

Jalaun News: फंदे पर झूलकर विवाहिता ने जान दी

Tue, 16 May 2023 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 16 May 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
Married woman hanged herself to death
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तीतरा खलीलपुर में विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह अज्ञात कारणों के चलते तीतरा खलीलपुर निवासी मालती (28) पत्नी भारतसिंह कुशवाहा ने अपने कमरे में टंगे पंखे से रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद जब परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बताया गया कि मालती का पति कर्नाटक में काम करता है, दो तीन दिन पहले ही वह घर आया था। यहां कोतवाली पहुंचे मालती के मायके वालों ने ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दस साल पहले मालती की शादी हुई थी, उसके दो बच्चियां भी हैं। मायका एट थाना क्षेत्र के गांव धमसेनी में है। सूचना पर पहुंचे भेंड़ चौकी इंचार्ज शिवनारायण सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed