{"_id":"6a8cac8c5c616b6db10ebdf0","slug":"married-woman-dies-in-delhi-in-laws-accused-orai-news-c-224-1-ori1005-148708-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दिल्ली में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दिल्ली में विवाहिता की मौत, ससुरालियों पर आरोप
विज्ञापन
एट। विवाहिता की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। विवाहिता का शव ससुरालीजन दिल्ली से पैतृक गांव केलरा लेकर आ रहे थे। इसी बीच मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना देते हुए ससुरालियों पर आरोप लगाए। पुलिस जांच में जुटी है।
एट थाना क्षेत्र के केलरा निवासी राजकिशोर की शादी जालौन निवासी राधा (28) के साथ छह वर्ष पहले हुई थी। परिजन ने बताया कि वह अपने पति के साथ दिल्ली में रह रही थी। बताया जा रहा है कि दिल्ली में अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। ससुराल पक्ष की ओर से मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
राधा की मौत की जानकारी मिलने के बाद ससुरालीजन उसके शव को दिल्ली से पैतृक गांव केलरा लेकर रवाना हुए। इधर, घटना की जानकारी मायके पक्ष को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी और ससुराल पक्ष के खिलाफ शिकायत की। मायके पक्ष ने विवाहिता की मौत को संदिग्ध बताते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने बताया कि विवाहिता की मौत दिल्ली में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।