{"_id":"608d98da8ebc3e8d2c632e5a","slug":"market-corona-lockdown-orai-news-knp626301428","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रही बाजारें, सड़कों पर भी पसरा दिखा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रही बाजारें, सड़कों पर भी पसरा दिखा सन्नाटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई/कोंच। शासन के निर्देश पर वीकेंड लॉकडाउन की समय सीमा को बढ़ा कर 83 घंटे कर दिया है। पहले दिन शनिवार को शहर, गांव व कस्बों में सभी जगहों पर बंदी रही। सिर्फ जरूरत का सामान जैसे दूध, दवा और फलों की ही बिक्री हुई। सभी बाजारों में सन्नाटा रहा।
गली मोहल्लों की दुकानें भी बंद रही। उरई में घंटाघर, बलदाऊ चौक, स्टेशन रोड आदि सभी स्थानों पर बंदी रही। अस्पतालों के आसपास स्थित दवाओं की दुकानों पर भीड़ वह सभी समाजिक दूरी के साथ नजर आई। एक दो स्थानों पर फल और दूध की दुकानें खुलीं। शनिवार को ज्यादा टोका टाकी भी नहीं हुई। बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भी रोज की अपेक्षा काफी कम लोग ही दिखाई दे रहे थे।
कोंच प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार की रात रात आठ बजे के बजाय नौ बजे तक बाजार खुला रहा। सराफा रामगंज, लवली चौराहा, चंदकुआं, मेन रोड, रेलवे क्रासिंग, मारकंडेयश्वर आदि इलाकों के अधिकांश बाजार बंद दिखे। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी एक सीमा तक ही सड़कों पर निकले और जो भी मिला उसे घर में रहने की नसीहत देते रहे। इसी तरह जालौन में भी बाजारें बंद रही। ठेले और खोमचे वाले भी नहीं दिखे। प्रशासन के निर्देश पर सिर्फ जरूरत के सामान की बिक्री की गई। डीएम प्रियंका निरंजन का कहना है कि सभी लोगों को ऐसे कठिन वक्त पर अपने घरों में ही रहना चाहिए, बीमारी से सबसे बेहतर उपाय भी यही है कि बिना किसी जरूरी काम के बाहर न निकला जाए।