फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Many trains including Antyodaya Express late, passengers worried

Jalaun News: अंत्योदय एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें लेट, यात्री हलकान

Thu, 30 Nov 2023 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Antyodaya Express late, passengers worried
उरई। कानपुर-झांसी रेल मार्ग पर कानपुर से मुंबई अहमदाबाद गुजरात जाने वाली ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री हलकान हैं। बुधवार को छपरा बिहार गोरखपुर बनारस से आने वाली ट्रेन उरई 11 घंटे की देरी से पहुंची। इससे इस ट्रेन के यात्रियों को काफी इंतजार करना पड़ा। यात्रियों ने इस पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बुधवार को गोरखपुर से मुंबई कुशीनगर एक्सप्रेस भीमसेन से परिवर्तित मार्ग से जाना दिखाया जा रहा था। अचानक भीमसेन से उरई पहुंची। वहीं छपरा से मुंबई ट्रेन नंबर 15101 अंत्योदय एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 9:32 बजे के स्थान पर शाम को 5:07 बजे पहुंचे, जो कि सात घंटा 35 मिनट लेट थी। बनारस से अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय रात 2:38 बजे के स्थान पर तीन घंटे 40 मिनट की देरी से सुबह 6:25 बजे पहुंची।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई ट्रेन नंबर 20104 संत कबीर नगर एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 8:04 बजे के स्थान पर दो घंटे 40 मिनट की देरी से सुबह 10:40 बजे पहुंची। छपरा से ग्वालियर 11124 बरौनी ग्वालियर मेल अपने निर्धारित समय दोपहर 2:30 बजे के स्थान पर शाम 452 बजे 2 घंटा 21 मिनट देरी से पहुंची। गोरखपुर से यशवंतपुर 12589 दोपहर 2:51 बजे के स्थान पर शाम 5:00 बजे दो घंटा 10 मिनट देरी से पहुंची। लेटलतीफी की जानकारी पहले से न होने पर यात्रियों ने रोष जताया। झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के काम के चलते यह समस्या हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed