फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Manish becomes chairman of Bisa Agarwal committee

Jalaun News: मनीष बने बीसा अग्रवाल समिति के अध्यक्ष

Sun, 29 Oct 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Manish becomes chairman of Bisa Agarwal committee
कोंच (जालौन)। बीसा अग्रवाल समिति का प्रतिष्ठापूर्ण चुनाव रविवार को भारी गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। जिसमें 89.89 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर मनीष अग्रवाल ने रामेश्वर अग्रवाल को हराया।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश अग्रवाल एडवोकेट सीनियर तथा सहायक निर्वाचन अधिकारी अशोक कुमार, ओमप्रकाश बजाज, वीरेंद्र कुमार सर्राफ, रवींद्र कुमार अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, ऋषि अग्रवाल की देखरेख में रविवार को अग्रवाल भवन में मतदान सुबह 9 बजे शुरू हुआ। 393 के सापेक्ष 356 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम तीन बजे तक चली वोटिंग में कुल 89.89 फीसदी वोट डाले गए। चार बजे से शुरू हुई मतगणना के बाद उपाध्यक्ष पद पर बृजबिहारी ने पारसमणि को हराया। मंत्री पद पर अवधेश इकड़या ने महेश अग्रवाल को हराया। उपमंत्री पद पर रवि गोयल ने बेटू को हराया। कोषाध्यक्ष पद पर अनिल ने नवीन अग्रवाल को हराया। भंडारी पद पर संतोष अग्रवाल ने राममोहन को हराया। ऑडिटर पद पर अनिल अग्रवाल निर्विरोध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed