{"_id":"6a89f82f152db5dd8500e7d9","slug":"man-falls-into-drain-after-losing-balance-dies-orai-news-c-224-1-ori1005-148646-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति नाले में गिरा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: संतुलन बिगड़ने से व्यक्ति नाले में गिरा, मौत
विज्ञापन
जालौन। बेटी की ससुराल से लौट रहे एक व्यक्ति की नाले में गिरने से मौत हो गई। वह थोक सब्जी मंडी के सामने नाले में गिरे थे। शरीर साफ करते समय अचानक बेहोश होकर गिर पड़े और मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी और विधिक कार्रवाई पूरी की।
नदीगांव थाना क्षेत्र निवासी 52 वर्षीय तारबाबू शनिवार सुबह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खर्रा स्थित अपनी बेटी की ससुराल गए थे। शाम करीब पांच बजे वह अपने गांव नदीगांव वापस जा रहे थे। बेटी उन्हें स्कूटी से जालौन छोड़कर खर्रा लौट गई थी। तारबाबू बस पकड़ने के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय चौराहे की ओर पैदल चल दिए। थोक सब्जी मंडी के पास वह अचानक लड़खड़ाकर नाले में गिर गए। नाले में गिरने से उनके सिर में चोट आई थी।
नाले से बाहर निकलने के बाद तारबाबू थोक सब्जी मंडी के नल पर शरीर साफ करने लगे। इसी दौरान वह अचानक बेहोश होकर गिर गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल कोतवाली पुलिस को सूचना दी। अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)