{"_id":"6a72329f55785187720d6834","slug":"man-accused-of-assaulting-passenger-on-train-and-robbing-him-of-cash-orai-news-c-224-1-ori1005-147801-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: ट्रेन में यात्री से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: ट्रेन में यात्री से मारपीट कर नकदी लूटने का आरोप
विज्ञापन
फोटो - 28 जानकारी देता घायल धर्मेंद्र। संवाद
उरई। प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के साथ सीट को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और नकदी लूटने का मामला सामने आया है। आरपीएफ ने घायल यात्री को उरई रेलवे स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
फर्रुखाबाद जिले के थाना कंपिल क्षेत्र के ग्राम सिवारा निवासी धर्मेंद्र (38) पत्नी दुर्गेश कुमारी और 76 वर्षीय मां के साथ लखनऊ से फर्रुखाबाद जाने के लिए प्रतापगढ़-भोपाल एक्सप्रेस में सवार हुए थे। धर्मेंद्र ने बताया कि ट्रेन में कई यात्री सीटों पर लेटे हुए थे। जब उन्होंने अपनी बुजुर्ग मां को बैठाने के लिए जगह देने का अनुरोध किया तो कुछ लोगों ने विवाद शुरू कर दिया।
पीड़ित का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर आरोपियों ने लात-घूंसों से उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी दुर्गेश कुमारी के साथ भी मारपीट की गई। इस दौरान शर्ट की ऊपरी जेब में रखे 1,400 रुपये भी निकाल लिए गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से आरपीएफ उरई को मिली। सूचना पर आरपीएफ ने घायल यात्री को उरई स्टेशन पर उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जीआरपी थाना प्रभारी हेमंत सोलंकी ने बताया कि घटना उन्नाव के पास की है, कानपुर में मामला दर्ज किया गया है।