फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Make people aware about Corona: DM

कोराना वायरस को लेकर लोगों को करे जागरूक: डीएम

Sun, 15 Mar 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Make people aware about Corona: DM
कोरोना से संबंधित बैठक में बचाव की जानकारी देते डॉ सत्य प्रकाश - फोटो : ORAI
उरई। कोरोना वायरस की रोकथाम व बचाव को लेकर जिला प्रशासन भी सजग है। शनिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में कोरोना वायरस को लेकर सभी विभागों के अध्यक्षों के साथ बैठक हुई। इसमें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों को कोरोना वायरस के विषय में विस्तार से जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने कहा कि कोरोना वायरस से किसी को डरने की जरूरत नहीं है, बस थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि सभी अफवाहों से दूर रहें और स्वास्थ्य विभाग के दिए गए उपायों पर अमल करें। कहा हम सब को मिल जुल कर इस वायरस को हराना है। जिला संक्रामक रोग नियंत्रण अधिकारी डा. सत्य प्रकाश ने बताया कि अगर अचानक बुखार, खांसी अथवा सांस लेने में परेशानी हो और हाल ही में किसी विदेशी व्यक्ति के संपर्क में आए है तो वह तत्काल इसकी सूचना टोल फ्री नंबर पर दें, जिससे उनकी जांच कराई जा सके।
विज्ञापन

इस रोग की जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 18001805145 शासन स्तर से जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि बचाव के लिए खांसने व छींकते समय रुमाल या कोई कपड़ा मुंह पर रखना चाहिए। जिससे वायरस वातावरण में न फैले, बातचीत करते समय उचित दूरी बनाए रखें। लोगों से हाथ मिलाने की जगह नमस्ते करें, यदि आपको खांसी, जुकाम व बुखार के लक्षण हो तो किसी के संपर्क में न आए, कच्चे व अधपके मांस के सेवन से बचें। डीडीओ मिथलेश सचान ने कहा कि सभी अधिकारी कोरानों को लेकर लोगों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क
जिलाधिकारी के निर्देश पर स्वास्थ्य अधिकारियों ने कोरोना वायरस की जानकारी के लिए 9454164577 व 9454714517 को जारी किया है जिन पर आम लोग स्वास्थ्य संबंधित जानकारी ले सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed