फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Maintain cleanliness in the market, do not underweight

Jalaun News: मंडी में रखें साफ सफाई, घटतौली न करें

Thu, 15 Jan 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Maintain cleanliness in the market, do not underweight
कालपी। जिले के नोडल अधिकारी इंद्रविक्रम सिंह ने मंगलवार देर शाम गल्ला मंडी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी परिसर में साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने मंडी उपनिदेशक कृषि संजय कुमार सिंह को निर्देशित किया कि मंडी परिसर में आवारा गोवंश एवं अन्य पशुओं की रोकथाम सुनिश्चित की जाए। साथ ही सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए। उन्होंने किसानों को किसी प्रकार की घटतौली का सामना न करना पड़े, इसके लिए दुकानों पर कांटे की नापतौल की भी जांच की।
विज्ञापन

इस मौके पर गल्ला व्यापार संघ के अध्यक्ष गौतम सिंह ने अवगत कराया कि मंडी परिसर में बने नीलामी चबूतरे और कई दुकानों के सामने लगे टिनशेड क्षतिग्रस्त हैं। इसके अलावा परिवहन विभाग द्वारा सीज किए गए ट्रक नीलामी चबूतरे और दुकानों के सामने खड़े हैं। इससे किसानों की उपज की तौल में व्यापारियों को परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर नोडल अधिकारी ने मंडी उपनिदेशक को निर्देश दिए कि मंडी परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाए तथा दुकानों के सामने खड़े सीज ट्रकों को हटवाया जाए। निरीक्षण के दौरान मंडी समिति के सचिव सतीश समेत मंडी कर्मचारी एवं व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed