फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   mahila ne divyaang bachchon kee hatya kar lagaee phaansee

महिला ने दिव्यांग बच्चों की हत्या कर लगाई फांसी

Fri, 16 Oct 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
mahila ne divyaang bachchon kee hatya kar lagaee phaansee
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस। - फोटो : ORAI
एट(जालौन)। थाना क्षेत्र के कस्बा एट के गढ़ी मोहल्ले में शुक्रवार को ट्रक चालक की पत्नी ने दिव्यांग बेटी व बेटे की हत्या कर दी। इसके बाद खुद को कमरे में बंद कर फांसी लगाकर जान दे दी। ट्रक चालक की तरफ से भिजवाए गए फल लेकर एक युवक घर पहुंचा तो घटना का पता चला। सूचना पर ट्रक चालक के साथ ही पुलिस अफसर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने छानबीन की। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पुलिस के मुताबिक बच्चों को जहर देकर मारा गया या गला दबाकर, इसका पता पोस्टमार्टम के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन

गढ़ी मोहल्ला निवासी ट्रक चालक मुस्ताक की पत्नी शबाना (38) ने शाम को शारीरिक व मानसिक रूप से दिव्यांग बेटी रोशनी (20) व बेटे आशिक (15) की हत्या कर दी। इसके बाद कमरा बंद कर फांसी लगा ली। वारदात के वक्त मुस्ताक काम पर निकला था। देर शाम मुस्ताक ने मोहल्ले के शरीफ को फल देकर घर पहुंचाने के लिए कहा। शरीफ फल लेकर घर पहुंचा तो रोशनी का शव फर्श पर पड़ा था। आशिक चारपाई पर मृत पड़ा था। शबाना का शव दूसरे कमरे में फांसी पर लटका था। शरीफ ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष कमलेश कुमार ने घटनास्थल पर जांच की। कमरे का दरवाजा तोड़कर शबाना के शव को फंदे से नीचे उतरवाया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद सीओ राहुल पांडेय फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ का कहना है कि शबाना के दोनों बच्चे शारीरिक व मानसिक रूप से जन्म से ही दिव्यांग थे। इस कारण भी परिवार में तनाव था। फिलहाल मामला बच्चों की हत्या के बाद आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed