फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Maharaja Agrasen's procession was showered with flowers and welcomed at various places.

Jalaun News: महाराजा अग्रसेन शोभायात्रा पर हुई पुष्प वर्षा, जगह जगह स्वागत

Tue, 23 Sep 2025 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Sep 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Maharaja Agrasen's procession was showered with flowers and welcomed at various places.
फोटो-6-अग्रसेन शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। संवाद
कोंच। महाराजा अग्रसेन की जयंती पर सोमवार को नगर में धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पर लोगों ने फूल वर्षा की। बच्चों की बनाई गई झांकियों व शामिल हाथी आकर्षण के केंद्र रहे। विधायक मूलचंद निरंजन ने महाराज अग्रसेन का माल्यार्पण कर उनकी आरती उतारी।
विज्ञापन

अग्रवाल समाज के आदिपुरुष महाराजा अग्रसेन की जयंती पर कस्बे के जयप्रकाश नगर स्थित अग्रवाल भवन पर महाराजा अग्रसेन, लक्ष्मीजी व द्वारिकाधीश भगवान का पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई। यह भुंजरया चौराहे, जरा वालों के तिराहे से लवली चौराहे, मानिक चौक, सराफा बाजार, रामगंज बाजार, नगर पालिका, चौकी तिराहा, चंदकुआ से स्टेट बैंक होती हुई अग्रवाल भवन पर जाकर समाप्त हो गई।
विज्ञापन

यहां पर अग्रवाल समिति के तत्वावधान में कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शोभायात्रा मार्ग में जगह-जगह यात्रा के स्वागत के इंतजाम किए गए थे। लोग फूलों की बरसा कर यात्रा का स्वागत कर रहे थे। बैंड-बाजों और जयकारों के साथ चल रही इस शोभायात्रा में महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थीं। वहीं, बच्चे व युवक पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। इस दौरान समिति के अध्यक्ष मनीष भदौरिया, मंत्री अवधेश इकड़या ने बताया कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में समरसता और सेवा भाव का संदेश दिया था। उनकी विचारधारा आज भी प्रासंगिक है और समाज को नई दिशा देती है। इस दौरान गौरी चबोर, डॉ सरिता आनंद अग्रवाल, रवि गोयल, ब्रजबिहारी मुखिया, अनिल अग्रवाल, संतोष, आशुतोष, ओमप्रकाश अग्रवाल, अशोक बादशाह, प्रदीप अग्रवाल, रवींद्र मोहन, राघवेंद्र, जयप्रकाश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed