{"_id":"68c9bd390de61e47930fabfd","slug":"madhogarh-mla-told-cm-yogi-about-the-problems-of-the-area-orai-news-c-224-1-ori1005-134712-2025-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: माधौगढ़ विधायक ने की सीएम योगी को बताईं क्षेत्र की समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: माधौगढ़ विधायक ने की सीएम योगी को बताईं क्षेत्र की समस्याएं
विज्ञापन
फोटो-24-क्षेत्र की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अगवत करते विधायक मूलचंद निरजंन। स्रोत स्वयं
कोंच। कोंच-माधौगढ़ विधानसभा के विधायक मूलचंद्र निरंजन ने सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। विधायक ने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों, अधूरे काम व जनता की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा।
विधायक ने नगर के पहाडगांव रोड से लेकर महंत नगर होते हुए नहर पट्टी के रास्ते से उरई रोड तक के बाईपास मार्ग के निर्माण के लिए शीघ्र ही धनराशि अवमुक्त करने का अनुरोध मुख्यमंत्री से किया। विधायक ने बताया कि काफी समय से यह बाईपास मार्ग स्वीकृत पड़ा हुआ है, लेकिन धनराशि निर्गत न हो पाने से निर्माण कार्य प्रक्रिया आरंभ नहीं हो पा रही है। यह बाईपास मार्ग बन जाने से नगर में जाम की समस्या से नागरिकों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। क्षेत्र की जर्जर सड़कों की मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार, स्कूलों में संसाधनों की उपलब्धता और सिंचाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विधायक ने मुख्यमंत्री से मांग की।
उन्होंने जगम्मनपुर स्थित पचनद बैराज के विकास का मुद्दा भी उठाया, जिससे सिंचाई व्यवस्था के साथ-साथ पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सके। विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री ने गंभीरता से सुनते हुए भरोसा दिलाया हैं।