{"_id":"610830028ebc3e84744c5553","slug":"made-a-strategy-to-make-the-august-revolution-day-movement-a-success-orai-news-knp6438214109","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगस्त क्रांति दिवस के आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगस्त क्रांति दिवस के आंदोलन को सफल बनाने की रणनीति बनाई
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में बैठक लेते कांग्रेस जिलाध्यक्ष व अन्य।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सोमवार को पार्टी के जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा ने ब्लॉक अध्यक्ष, न्याय पंचायत एवं नगर अध्यक्षों के साथ बैठक की। इसमें तय हुआ कि 9 से 11 अगस्त को अगस्त क्रांति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। तीन दिन तक प्रत्येक न्याय पंचायत, नगर एवं नगर पंचायत पर पैदल रैली निकाली जाएगी। रैली का मार्च एक किलोमीटर का होगा। यह मार्च महंगाई, बेरोजगारी एवं किसानों के काले कानून के संबंध में निकलेगा।
जिलाध्यक्ष राजीव नारायण मिश्रा, डॉ रेहान सिद्दीकी, सुरेंद्र सरसेला, चौधरी श्यामसुंदर ने कहा कि किसानों, बेरोजगारों की समस्या और महंगाई के मुद्दे पर कांग्रेस सड़कों पर संघर्ष करेगी और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्तियों के हकों की लड़ाई लड़ेगी।
अरविंद सेंगर, लालू शेख, करन सिंह, शैलेंद्र व्यास, मजहर खान, संजीव तिवारी ने कहा कि प्रत्येक न्याय पंचायत क्षेत्र में वरिष्ठ कांग्रेस जन इन कार्यक्रमों में पहुंचकर सफल बनाएंगे। बैठक में अयूब अंसारी, आदित्य मिश्रा, राजेश, सुधीर शर्मा, भगवान सिंह, संतोष, अजय बरार, विष्णु चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।