{"_id":"d9b5c5a7d0a4d8a29ec1318431446ff5","slug":"made-a-great-donor-to-donate-blood-for-47-people-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदान कर 47 लोग बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदान कर 47 लोग बने महादानी
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के तत्वावधान में शहर के सामाजिक संगठनों के सहयोग से विश्व रक्तदान दिवस पर गुरुवार को जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वाले महादानियों की भारी भीड़ उमड़ी। शिविर में 47 लोगों ने रक्तदान किया और 80 लोगों ने बाद में रक्तदान करने के लिए पंजीकरण कराया।
शिविर का उद्घाटन सुबह 9 बजे डीएम रामगणेश ने फीता काटकर किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक एन कोलांची समेत समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। शिविर के पहले सुबह जागरूकता रैली निकाली गई। रक्तदान शिविर में सुबह से ही महादानियों का जमावड़ा लगा रहा।
डीएम रामगणेश ने जैसे ही शिविर का उद्घाटन किया, रक्तदान करने के लिए लोगों में होड़ मच गई। दोपहर तक 47 लोगों ने रक्तदान कर महादानियों की सूची में अपना नाम दर्ज कराया। खास बात यह रही कि जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. वीवी आर्या ने भी शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया।
विज्ञापन
इसके पहले सुबह नौ बजे टाउन हाल से जागरूकता रैली निकाली गई। ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ के बैनरतले निकाली गई जागरूकता रैली को एक बच्ची आर्यांशी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में विभिन्न सामाजिक संगठनों के अलावा पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजेंद्र नगर के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
रैली शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान हुई गोष्ठी में रक्तदान के लिए जागरूक किया गया। गोष्ठी में डॉ. रेनू चंद्रा, डॉ. रमेश चंद्रा, अनिल शर्मा, पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य जीआईसी मुन्नीलाल वर्मा आदि ने रक्तदान के महत्व के बारे में बताया।