फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Machines are going out, officers are saying the factory is running

Jalaun News: मशीनें जा रहीं बाहर, अफसर कह रहे फैक्टरी चालू है

Fri, 30 May 2025 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Machines are going out, officers are saying the factory is running
उरई। हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड की स्थानीय फैक्टरी के बंद होने की सुगबुगाहट से 500 ठेका कर्मचारी और उनके परिवार परेशान हैं। कर्मचारी कह रहे हैं कि 10 दिन से फैक्टरी में कोई काम नहीं हुआ है। मशीनें भी बाहर जा रही हैं। वहीं, प्रबंधन का कहना है फैक्टरी चालू है।
विज्ञापन

यहां कर्मचारी रहे मनोज विश्वारी, शिवप्रताप, भरत ने बताया कि फैक्टरी के बंद होने की जानकारी उन्हें प्रबंधन ने दी और उनका हिसाब भी कर दिया गया। तमाम कर्मचारियों को महाराष्ट्र जाने की विकल्प दिया गया है, लेकिन उन्होंने जाने से मना कर दिया। वहीं, कुछ कर्मचारियों को हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर की फैक्टरी में स्थानांतरित कर दिया गया है।
विज्ञापन

ऐसे में ठेका प्रथा पर काम करने वाले कर्मचारी सकते में हैं। उनके सामने जीवन चलाने का संकट है। अब उनके घर में राशन-पानी कैसे आएगा। बच्चों की फीस कहां से जमा होगी। हालत यह है कि इनकी गंभीर समस्या को लेकर न तो कोई जन प्रतिनिधि और न ही राजनीतिक दल उनकी समस्या को उठाने के लिए सामने आया है। कर्मचारियों की दो यूनियन हैं, लेकिन इन परिवारों को लेकर कोई कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन सौ टन माल होता था तैयार, प्रदेश भर में होती थी सप्लाई
शहर के कालपी रोड स्थित हिंदुस्तान यूनीलीवर लिमिटेड को स्थापित करने के लिए सरकार की ओर से 55 एकड़ भूमि दी गई थी। वर्ष 1990 में इस औद्योगिक क्षेत्र उरई में लगभग दो विभिन्न फैक्टरियां थीं। इसमें हिंदुस्तान यूनीलीवर मुख्य मानी जाती थी। इसमें करीब 700 कर्मचारी काम करते थे। इसमें 215 नियमित व पांच सौ ठेका कर्मचारी काम करते थे। यहां प्रतिदिन सौ टन माल तैयार किया जाता था। इसमें लाइफबॉय, लक्स, ब्रीज साबुन तैयार होते थे। इनकी सप्लाई पूरी यूपी में की जाती थी।

इनसेट
प्रोडक्शन का नया प्लान आने के बाद हुआ था यूनियन और प्रबंधन में टकराव
वर्ष 2017-18 में प्रोडक्शन का नया प्लान उरई के लिए स्वीकृत होकर आया तो इसके बाद प्रबंधन और यूनियन के बीच टकराव की स्थिति बन गई। इससे इस प्लांट को हमीरपुर जिले के औद्योगिक क्षेत्र में शिफ्ट कर दिया गया था। वहां पर शैंपू व अन्य साबुन तैयार हो रहे हैं।

हमारी फैक्ट्री बंद नहीं हुई है। जो भी आपको जानकारी दे रहा है, वह भ्रामक है। अभी भी कंपनी में कर्मचारी काम कर रहे हैं।

- उत्पल आनंद, एचआर हेड, हिंदुस्तान यूनीलीवर, उरई


वर्जन

हिंदुस्तान यूनीलीवर फैक्टरी के बंद होने की मौखिक जानकारी है, लेकिन अभी तक लिखित रूप कुछ नहीं बताया गया है। अगर कोई जानकारी मिलती, तो साझा की जाएगी।
- प्रभात यादव, उपायुक्त उद्योग विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed