फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Love is not loving, the family is talking across the boundary

प्यार न दुलार, चहारदीवारी के पार से बात कर रहे परिजन

Tue, 31 Mar 2020 09:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Love is not loving, the family is talking across the boundary
जयप्रकाश - फोटो : ORAI
कदौरा। जैसे-जैसे कोरोना से संघर्ष के दिन बीतते जा रहे हैं वैसे-वैसे इसके प्रति जागरुकता भी बढ़ती जा रही है। स्थिति यह है कि अब तो गांव-कस्बे के लोग भी कोरोना के परिणामों को अच्छी तरह से जान चुके हैं, यही वजह है कि हजारों मील की दूरी तय कर लौटे अपनों को न तो गले लगा रहे हैं और न ही उनका माथा चूम दुलार कर रहे हैं, बल्कि आश्रय केंद्र के बाहर चहारदीवारी के दूसरी ओर खड़े होकर बात कर रहे हैं। पूरे दिन केंद्र के आसपास यही आवाजें सुनाई देती है कि बीमारी से बचना, अपना ध्यान रखना।
विज्ञापन

बता दें कि थाना क्षेत्र के ग्राम बागी में अभी तक 40 मजदूर हरियाणा, दिल्ली, नोएडा, मुंबई, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, गोरखपुर आदि स्थानों से लौटकर आए हैं। इन्हें घर भेजने के बजाए प्रशासन ने गांव के ही परिषदीय विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र व पंचायत भवनों में ठहराया है। हरियाणा से लौटे जयप्रकाश कुशवाहा का कहना है कि मुसीबतें झेलकर अपने गांव तक आने के बाद भी अपनों से न मिल पाने का अफसोस तो है पर बीमारी ही ऐसी है कि क्या किया जा सकता है, उनकी वजह से परिवार को किसी तरह की तकलीफ न हो तो यह दर्द भी बर्दाश्त कर लेंगे।
विज्ञापन

गुजरात से लौटे मिसबाहउद्दीन ने बताया कि बागी के जिस स्कूल में वे रुके हैं, उससे कुछ ही दूरी पर उनका पूरा परिवार रहता है। फिर भी घर नहीं जा पा रहे हैं। घरवाले आते हैं और विद्यालय की चहारदीवारी की दूसरी तरफ से बात कर घर लौट जाते हैं। दोनों ही ओर से आखिरी शब्द यही होते है, बीमारी से बचना, अपना ध्यान रखना। केंद्र की व्यवस्था देख रहे प्रधान प्रतिनिधि विजयकांत तिवारी का कहना है कि बीमारी से बचाव के लिए इतनी सतर्कता तो बेहद जरूरी है।

कदौरा में स्कूल में रुके लोग  पेड़ की छांव बैठकर समय बिताते

कदौरा में स्कूल में रुके लोग पेड़ की छांव बैठकर समय बिताते- फोटो : ORAI

मिसवाहउद्दीन

मिसवाहउद्दीन- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed