फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Liquidity crisis stalled road repair work

नकदी संकट से सड़क मरम्मत का काम ठप

Thu, 24 Nov 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 24 Nov 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
Liquidity crisis stalled road repair work
पुल के समय से शुरू होने में भी संशय - फोटो : अमर उजाला
कालपी (जालौन) नोट बंदी का असर विकास कार्यों पर भी पड़ रहा है। कई जगहों पर ठेकेदारों ने काम बद कर दिया है। यमुना नदी पर बने पुराने पुल पर भी काम बंद पड़ा है। मजदूरों के लिए नकदी रुपये की समस्या के कारण ठेकेदार ने पुल मरम्मती कार्य रोक दिया है। इससे समय से पुल को यातायात के लिए तैयार नहीं किया जा सकेगा। इससे इस रूट से गुजरने वाले लाखों लोगों को रोजाना तकलीफ उठानी होगी।
विज्ञापन

 
यमुना नदी पर बने पुल पर ओवरलोड वाहनों के लगातार आवाजाही से पुल 18 जून को क्षतिग्रस्त हो गया था। इसकी सूचना पर प्राधिकरण के अधिकारियों ने यमुना पुल को यातायात के लिए बंद कर दिया। उसकी मरम्मत के लिए अनेक निर्माण कंपनी के इंजीनियर आए व सहमति के बाद सितंबर से पुल मरम्मत का कार्य शुरू हो गया। दिसंबर के अंत तक यातायात शुरू होना ता। इसी बीच प्रधानमंत्री द्वारा 8 नवंबर को 1000 व 500 के नोट बंद करने की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


इससे नकद भुगतान की समस्या खड़ी हो गई। पुल के मरम्मत को कार्य रोक दिया गया है। इससे अब पुल के समय से तैयार होने और यातायात शुरू होने में संदेह होने लगा है। पुल समय से ना शुरू होने से लाखों लोगों को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ेगी। कई जगहों पर विकास कार्य भी नगदी की समस्या से बंद है। हालांकि फोरलेन के जनसंपर्क अधिकारी डी. एन तिवारी ने नकदी के चलते पुल निर्माण कार्य बंद होने की बात को नकार दिया। उनके अनुसार कुछ तकनीकी वजहों से मरम्मतीकरण का कार्य बंद है। एक या दो दिन के अंदर इसे दोबारा शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed