फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lineman dies after being hit by high tension line

Jalaun News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से लाइनमैन की मौत

Fri, 22 Mar 2024 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 22 Mar 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Lineman dies after being hit by high tension line
सिरसाकलार। फीडर से अचानक सप्लाई शुरू हो जाने से शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन ठीक कर रहे आउटसोर्सिंग लाइनमैन की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से खलबली मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को जानकारी देते हुए शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के उरकरा निवहना गांव निवासी अली मोेहम्मद (30) आउट सोर्सिंग पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। गुरुवार की दोपहर वह सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जरारा गांव में शटडाउन लेकर हाईटेंशन लाइन ठीक कर रहा था। तभी न्यामतपुर फीडर से किसी ने सप्लाई शुरू कर दी। इससे करंट की चपेट में आने से वह बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि वह तीन वर्ष से आउट सोर्सिंग पर लाइनमैन के पद पर तैनात था। उसकी मौत से पत्नी रोशनी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष ब्रजेश बहादुर सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल की जा रही है। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र भारती का कहना है कि जानकारी मिली है। बताया गया है कि लाइनमैन दूसरे फीडर का शटडाउन लेकर न्यामतपुर फीडर की लाइन सही करने लगा था। तभी करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वर्ष पहले भी फरवरी में गई थी एक लाइनमैन की जान
सिरसाकलार। वर्ष 2023 में फरवरी माह में सिरसाकलार थाना क्षेत्र के दमरास गांव निवासी आउटसोर्सिंग लाइनमैन शैलेंद्र भी हाईटेंशन लाइन ठीक कर रहा था। तभी किसी ने फीडर से सप्लाई शुरू कर दी थी। तब करंट की चपेट में आने से शैलेंद्र की मौत हो गई थी। लेकिन हादसा होने के बाद भी जिम्मेदार नहीं चेते और गुरुवार को एक और लाइनमैन की जान चली गई। ग्रामीणों का कहना है कि लापरवाही से ही युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed