फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Life imprisonment for son who stabbed his father to death

Jalaun News: पिता की चाकू मारकर हत्या करने वाले बेटे का उम्रकैद

Thu, 26 Feb 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for son who stabbed his father to death
औरैया। थाना अयाना क्षेत्र के 10 वर्ष पुराने चर्चित हत्याकांड में अदालत ने बुधवार को फैसला सुनाया। कोर्ट ने पिता की चाकू मारकर हत्या करने के दोषी बेटे परशुराम को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। दोषी पर 15 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है।
विज्ञापन

अभियोजन के अनुसार यह मामला 18 मार्च 2016 का है। थाना अयाना के गांव नवादा ज्वाला प्रसाद निवासी राम अवतार (60) रात करीब 11 बजे गांव में हो रही रामलीला देखने गए थे। वह सुबह तक घर नहीं लौटे तो परिजन ने उनकी तलाश शुरू की। अगले दिन सुबह गांव के ही रज्जन दुबे के खेत में एक आम के पेड़ के नीचे राम अवतार का लहूलुहान शव बरामद हुआ। उनकी चाकू मारकर निर्मम हत्या की गई थी।
विज्ञापन

मृतक के भाई शमनेश कठेरिया ने इस मामले में गांव के ही अन्नू, शिववीर, हरीश और लाल सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। विवेचना के दौरान पुलिस ने पाया कि नामजद किए गए लोग निर्दोष थे और हत्या की वारदात को मृतक के बेटे परशुराम ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने परशुराम के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की सुनवाई के दौरान एडीजीसी ने दलील दी कि रिश्तों को तार-तार करने वाले ऐसे जघन्य अपराध के लिए दोषी को कठोर सजा मिलनी चाहिए, ताकि समाज में कड़ा संदेश जाए। बचाव पक्ष ने आरोपी की गरीबी और घर में वृद्ध मां होने का हवाला देते हुए कम सजा की मांग की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश पारुल जैन ने परशुराम को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। दोषी को 15 हजार रुपये अर्थदंड देना होगा।
अर्थदंड न देने पर एक वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना पड़ेगा। सजा सुनाए जाने के बाद पुलिस ने दोषी परशुराम को हिरासत में लेकर जिला कारागार इटावा भेज दिया है।

------
गांव की महिला ले जाने का विरोध करने पर की थी पिता की हत्या
अभियोजन के अनुसार दोषी बेटे का गांव की महिला से प्रेम संबंध थे। बाद में वह प्रेमिका को साथ ले गया था, जिसका पिता ने विरोध किया और किसी तरह बेटे पर दबाव डालकर महिला को उसके पति के सुपुर्द करा दिया था। इस बात से बेटे ने खुन्नस के चलते साजिश के तहत पिता की चाकू से काटकर हत्या कर दी। मृतक के भाई ने हत्या के बाद महिला के परिवार पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
इधर, घटना के बाद बेटे के अचानक लापता होने से पुलिस को शक हो गया। बाद में उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed