फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lentils have twice the protein compared to cereals

अनाज की तुलना में दाल में प्रोटीन दोगुना

Fri, 11 Feb 2022 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 12:13 AM IST
विज्ञापन
Lentils have twice the protein compared to cereals
उरई। कृषि विज्ञान केंद्र पर विश्व दलहन दिवस का आयोजन सहकार भारती के महामंत्री डॉ. प्रवीण कुमार जादौन की अध्यक्षता में किया गया। राष्ट्रीय एकीकृत जीव प्रबंधन संस्थान नई दिल्ली द्वारा दलहनी फसलों पर एक वेबिनार आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के प्रगतिशील कृषकों को जोड़ा गया। अनाज की तुलना में दाल में प्रोटीन दोगुना होता है।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. राजीव कुमार सिंह ने जनपद में दलहनी फसलों पर प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने जनपद के फसल सघनता को बढ़ाने पर जोर दिया। बताया कि प्रदेश में मसूर एवं चना का क्षेत्रफल घट रहा है। इसका मुख्य कारण उकठा रोग है। जिसका निदान और अवरोधी प्रजातियों के चयन से किया जा सकता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जनपद में मूंग एवं मटर का क्षेत्रफल बढ़ा है और साथ ही मूंग, मसूर, चना एवं मटर की औसत उत्पादकता में वृद्धि हुई जो कि जनपद के लिए एक अच्छी सूचना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रसार वैज्ञानिक डॉ. विस्टर जोशी ने कृषि विज्ञान केंद्र की भूमिका एवं चल रही गतिविधियों एवं योजनाओं के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे डॉ. प्रवीण कुमार जादौन ने कृषि विज्ञान केंद्र के प्रयासों को सराहा एवं सहकारिता के माध्यम से जुड़े किसानों एवं महिलाओं को केंद्र से जुड़ने की बात कही।
संचालन कर रही डॉ. राजकुमारी ने विश्व दलहन दिवस की भूमिका पर प्रकाश डाला। कहा कि अन्य अनाज की तुलना में दाल में प्रोटीन दोगुना पाई जाती है तथा फाइबर से भरपूर होता है। रक्तचाप महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस दौरान फसल सुरक्षा वैज्ञानिक डॉ. रजनीश चंद्र मिश्र, डॉ. कुमार गौतम आदि ने जिला विज्ञान क्लब के अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण चतुर्वेदी, जिला विज्ञान क्लब समन्वयक विनय गुप्ता, प्रगतिशील कृषक अशोक कुमार, केबी सिंह, राधेश्याम त्रिपाठी ने दलहनी फसलों के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed