फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Lawyers postpone boycott of Tehsildar court on SDM's assurance

Jalaun News: एसडीएम के आश्वासन पर वकीलों ने स्थगित किया तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार

Wed, 31 May 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 31 May 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Lawyers postpone boycott of Tehsildar court on SDM's assurance
कोंच। तहसीलदार और वकीलों के बीच पिछले एक सप्ताह से जारी गतिरोध पर अस्थायी तौर पर विराम लग गया है। तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार फिलहाल पखवाड़े भर के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह फैसला बुधवार को तहसील परिसर स्थित बार भवन में वकीलों की आमसभा की बैठक में लिया गया। एसडीएम ने वकीलों के प्रतिनिधि मंडल को तहसीलदार की कार्यप्रणाली में सुधार का भरोसा दिया है लिहाजा उस भरोसे पर कोर्ट के बहिष्कार के फैसले को मुल्तवी कर दिया गया है।
विज्ञापन

24 मई को किसी बात को लेकर अधिवक्ताओं और तहसीलदार आलोक कुमार कटियार के रार बढ़ जाने पर वकीलों ने तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी की और बैठक करके निंदा प्रस्ताव पारित किया था और गुरुवार 25 मई से तहसीलदार कोर्ट का बहिष्कार शुरू कर दिया गया था। बुधवार को वकीलों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम अंगद सिंह यादव से मिला।
विज्ञापन

एसडीएम ने तहसीलदार की मौजूदगी में वकीलों की बात सुनी।एसडीएम के भरोसे पर अधिवक्ताओं ने कोर्ट का बहिष्कार फिलहाल स्थगित कर दिया है। बार भवन में आयोजित वकीलों की बैठक में बुधवार को इस फैसले की पुष्टि कर दी गई। इस दौरान बार संघ अध्यक्ष हरिसिंह निरंजन, मोहम्मद अफजाल खान, महामंत्री नरेंद्र पुरोहित गुरु, केके श्रीवास्तव, राजेंद्र मोहन अवस्थी, वीरेंद्र लिटौरिया, पीडी रिछारिया, विनोद अग्निहोत्री, अवधेश द्विवेदी, राघवेंद्र आनंद विदुआ, वीरेंद्र जाटव, अनंतपाल सिंह यादव, हरीबाबू श्रीवास्तव, राकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed