फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Landed by train, workers sent to homes by buses

ट्रेन से उतरे, बसों से घरों को भेजे गए मजदूर

Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
Landed by train, workers sent to homes by buses
ट्रेन से उतरे, बसों से घरों को भेजे गए मजदूर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात से प्रवासी मजदूरों को लेकर तीन श्रमिक स्शेपल ट्रेनें गुरुवार को उरई स्टेशन पर आई। इन तीनों ट्रेनों से जालौन के अलावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, औरैया जनपदों के करीब चार सौ प्रवासी कामगार आए। जिनकी थर्मल स्क्रीनिंग के बाद उन्हें रोडवेज बसों से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।

आंध्र प्रदेश के घाटकेशर से चली ट्रेन गुरुवार की सुबह तीन बजे उरई स्टेशन आई। इसमें 45 बच्चों समेत 223 यात्री आए। इसके बाद दूसरी ट्रेन अमरावती (महाराष्ट्र) से देवरिया के लिए स्पेशल ट्रेन गुरुवार की सुबह साढ़े नौै बजे के स्थान पर नौ घंटे की देरी से करीब साढ़े छह बजे आई। इस ट्रेन में 13 बच्चों समेत 69 यात्री आए। अहमदाबाद से रायबरेली जाने वाली श्रमिक स्पेशल साढ़े दस घंटे देरी से आई। इस ट्रेन को सुबह सवा आठ बजे आना था लेकिन यह शाम सात बजे उरई स्टेशन आई। इस ट्रेन से 16 बच्चों समेत सौ प्रवासी कामगार उतरे। इन सभी की रेलवे स्टेशन पर ही थर्मल स्क्रीनिंग की। इसके बाद एआरएम रोडवेज केएन चौधरी की मौजूदगी में सभी 15 बसों से गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। चित्रकूट के विनोद पांडेय, बांदा के सोनू ने बताया कि वे अमरावती में कपड़ा कंपनी में काम करते थे। लॉकडाउन में कंपनी में तालाबंदी हो गई। ऐसे में घर जाना ही मुनासिब समझा। औरैया के रमाकांत, माधौगढ़ के आयुष मिश्रा ने बताया कि वे अहमदाबाद की दवा कंपनी में काम करते थे। उन्होंने बताया कि अब वे वापस नहीं जाएंगे। यहीं काम तलाशेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed