फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kuthaund police station in-charge shot himself with a pistol and died

Jalaun News: कुठौंद थाना प्रभारी ने पिस्टल से खुद को मारी गोली, मौत

Sat, 06 Dec 2025 02:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Kuthaund police station in-charge shot himself with a pistol and died
उरई। कुठौंद थाना प्रभारी अरुण कुमार राय (45) ने शुक्रवार देर रात अपने सरकारी आवास में पिस्टल से कनपटी में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने उन्हें रक्तरंजित हालत में पाया। उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चर्चा है कि घटना के बाद थाना प्रभारी के कमरे से एक महिला सिपाही भागते हुए निकली थी। एसपी ने बताया है कि अभी आत्महत्या की वजह साफ नहीं है, जांच की जा रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से गोरखपुर के रहने वाले अरुण कुमार राय वर्ष 2023 में जनपद में तैनात हुए थे। शुरुआत में उन्हें मीडिया सेल का प्रभार मिला था। इसके बाद कोच कोतवाली तथा फिर उरई कोतवाली में एक वर्ष से अधिक समय तक सेवा दी। 21 अगस्त 2024 को उनका स्थानांतरण कुठौंद थाने पर किया गया था। वह यहां प्रभारी निरीक्षक के रूप में तैनात थे।
विज्ञापन


सहकर्मियों के अनुसार, थाना प्रभारी रात करीब 9:30 बजे क्षेत्र भ्रमण से लौटकर आवास पहुंचे और कमरे में चले गए। कुछ देर बाद गोली की आवाज सुनाई दी। जब कर्मचारी कमरे में पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़े मिले। तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचना देकर उन्हें अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने बताया कि थाना प्रभारी ने सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारी है। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed