{"_id":"5f908a348ebc3e9be918681e","slug":"kuen-mein-koodee-bahan-aur-bhaee-graameenon-ne-bachaaya-orai-news-knp589904469","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुएं में कूदी बहन और भाई, ग्रामीणों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुएं में कूदी बहन और भाई, ग्रामीणों ने बचाया
विज्ञापन
हादसे के बाद मकान के बाहर लगी भीड़।
- फोटो : ORAI
कदौरा(जालौन)। बीमारी से परेशान विवाहित महिला ने कुएं में कूदकर जान देने का प्रयास किया। बहन को कुएं में छलांग लगाते देख बचाने के लिए भाई भी कूद गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने रस्सी डाल कर भाई-बहन को बाहर निकाला। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। परिजनों ने बताया कि महिला का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
कानपुर जिले के थाना अमरौधा निवासी जय देवी पत्नी संतोष (30) दो वर्षों से बीमार चल रही हैं। कुछ दिन पहले वह मायके थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरा बावनी आई थीं। जय देवी ने बुधवार सुबह घरके बाहर कुएं में छलांग लगा दी। बहन को कुएं में कूदता देख बचाने के लिए भाई भूरा(18) पुत्र रामगुलाम कुएं में कूद गया। दोनों को कुएं में डूबता देख गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को रस्सी-बाल्टी की मदद से बाहर निकाला। इन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया। यहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि दोनों की हालत खतरे से बाहर है। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि जय देवी कुछ वर्षों से परेशान चल रही हैं। उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।