{"_id":"5921d5264f1c1b4173536137","slug":"kishore-s-death-by-crushing-dumpster","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर से कुचलकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर से कुचलकर किशोर की मौत
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 21 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
बेटे की मौत से बिलखती मां अमृता रानी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद में तेज रफ्तार डंपर ने मौसी की शादी में शामिल होने जा रहे किशोर को रौंद दिया। इलाज के लिए झांसी ले जाते समय उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बताया कि डंपर को थाने खड़ा करा लिया गया है। डंपर नंबर के आधार पर चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों की तहरीर पर मामला भी दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इटावा जिले के ग्राम बिठौली निवासी अभिषेक (12) पुत्र चित्तर सिंह अपनी दो बहनों और मां अमृतारानी के साथ सिरसा कलार क्षेत्र के मऊ कनार में मौसी की शादी में शामिल होने के लिए आ रहा था। वह परिजनों के साथ नाहली बंबी के पास प्राइवेट बस से उतरा ही था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। हादसा होते देखकर आसपास के लोग मौके पर दौडे़, तब तक चालक मौके से भाग निकला। लोगों ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे झांसी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। अभी उसे एंबुलेंस से झांसी ले जाया जा रहा था, तभी कुठौंद क्रास करते ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों मेें रोना पीटना शुरू हो गया।
विज्ञापन
बेटे की मौत पर गश खाकर गिरी मां
बेटे अभिषेक की मौत की जानकारी जैसे ही मां को लगी तो वह गश खाकर गिर पड़ी। आनन फानन में परिजनों ने उसे भी नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद उसे होश आया।
विज्ञापन
शादी वाले घर में मातम
डंपर से कुचलकर किशोर की मौत की खबर जैसे ही उसके ननिहाल पहुंची, वहां सन्नाटा छा गया। जहां कुछ देर पहले शादी को लेकर चहल-पहल थी, वहां चीख पुकार मच गई। शादी की तैयारियां भी रुक सी गईं।