फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kishore released from juvenile home hanged himself

Jalaun News: बाल सुधार गृह से छूटे किशोर ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 18 Apr 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 18 Apr 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
Kishore released from juvenile home hanged himself
उरई। एक सप्ताह पहले बाल सुधार गृह ललितपुर से छूटकर घर लौटे किशोर ने सोमवार सुबह घर में कमरे में लगे हुक से साड़ी का फंदा बनाकर अपनी जान दे दी। परिजन जब उसके कमरे में गए तो उसका शव लटका देख सन्न रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। किशोर कान में हेडफोन लगाए था।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला चुर्खी रोड पटेल नगर निवासी सुनील कुमार के 17 वर्षीय पुत्र दीपराज उर्फ मुन्नू ने सोमवार की सुबह घर के कमरे में लगे हुक से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिजनों ने बताया कि वह इंटर का छात्र था। 15 दिसंबर को छेड़खानी के एक मामले में ललितपुर के बाल सुधार गृह में भेज दिया गया था। पिछले सोमवार को ही वह छूटकर आया था। उसकी मौत से मां रागिनी सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। शहर कोतवाल शिवकुमार राठौर का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

बात करते करते दे दी जान
सोमवार को फंदा लगाने से पहले वह किसी से बात कर रहा था, इसके बाद उसने बात करते करते जान दे दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसके कानों में हेडफोन लगा था। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि किशोर ने बात करने के दौरान जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed