{"_id":"5fb957dc8ebc3e9beb594e3f","slug":"kisan-ne-dashi-lagayee-orai-news-knp59550830","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान ने खेत पर फांसी लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान ने खेत पर फांसी लगाई, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिरसाकलार। किसान ने खेत में बनी कोठरी में रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी। शाम के परिवार के लोग जब खेत पर पहुंचे तो किसान को फांसी पर लटकता देख कोहराम मच गया। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
सिरसाकलार थाना क्षेत्र के ग्राम लोहई निवासी बहुरन सिंह (45) पुत्र स्वर्गीय समर सिंह शनिवार की दोपहर अपने खेत पर मटर की फसल की रखवाली करने गए थे। खेत पर बनी झोपड़ी में उन्होंने रस्सी से फांसी लगा ली। घर के लोग जब शाम को खेत पर पहुंचे तो किसान का शव फंदे पर लटका मिला। परिजनों ने बताया कि किसान के पास 13 बीघा जमीन थी जिसके कुछ हिस्से में मटर की फसल बोई थी। जबकि बांकी खेत बिना पलेवा के पड़े थे। जिसमें बुवाई भी नहीं हो पाई। वहीं बेटी अंजली की शादी की चिंता को लेकर वह तनाव में रहता था। मृतक के दो बेटी अंजली व सालू पुत्र हेमंत, पत्नी रेखा का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे परिवार का खेती से ही भरण पोषण होता था। सब इंस्पेक्टर रामचंद्र वर्मा का कहना है कि अभी उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है।