फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Khichdi feast held on Makar Sankranti, blankets donated to the needy

Jalaun News: मकरसंक्रांति पर हुए खिचड़ी भोज, जरूरतमंदों को दान किए कंबल

Tue, 16 Jan 2024 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 16 Jan 2024 02:03 AM IST
विज्ञापन
Khichdi feast held on Makar Sankranti, blankets donated to the needy
उरई/कालपी/जालौन/रामपुरा/ईंटो/कोंच/माधौगढ़। मकर संक्रांति पर घाटों पर सुबह से ही स्नान शुरू हुआ। सूर्य देव को जल चढ़ाने के बाद मंदिर और घरों में पूजन हुआ। उसके बाद शहर और गांव में खिचड़ी और अंग वस्त्रों का दान किया गया। इसमें राजनीतिक संगठनों, सामाजिक संगठनों और व्यापारियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया।
विज्ञापन

शहर में नया पटेल नगर में शीतला माता मंदिर पर पालिका कर्मचारी जयप्रकाश वर्मा और संतोष ने गणेश वंदना के साथ भंडारा और प्रश्नोत्तरी का कार्यक्रम किया। भंडारे में भक्तों ने भंडारा चखा। मंदिर की साफ-सफाई के साथ अन्य कार्यक्रम हुए। जीआरपी ने थाने के पास खिंचड़ी बांटी। इसमें थाना प्रभारी अवधेश कुमार सिंह, लायक सिंह, सतेंद्र, सुरजीत, नवीन, दिलीप, लाखन, वेद प्रकाश मौजूद थे। स्टेशन के सर्कुलेटिंग क्षेत्र में कैंटीन संचालक धर्मेंद्र शर्मा ने रेलवे अधिकारियों के साथ खिचड़ीं बांटी।
विज्ञापन

वहीं कालपी में टरननगंज बाजार स्थित भाजपा कार्यालय में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के साथ कार्यकर्ताओं ने खिचड़ी भोज वितरण किया। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष लकी त्रिपाठी ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। महंत जमुना दास महाराज ने प्राचीन मां बनखंडी देवी मंदिर पर किया। वहीं स्टेशन रोड पर बजरंगबली मंदिर कालिया स्थान मंदिर, गणेशगंज मंदिर खिचड़ी भोज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईंटो ब्लॉक के कुरेपुरा गांव में विधायक मूलचंद्र निरंजन और भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने कंबल बांटे। प्रधान शिवदास गुप्ता, सुनीता गुप्ता, नागेंद्र गुप्ता, पुष्पेंद्र सेंगर, गजेंद्र सिंह मौजूद रहे।
कोंच नगर में अग्रवाल भवन में बीसा अग्रवाल समिति द्वारा खिचड़ी बांटी गई। अध्यक्षता मनीष भदौरिया ने की। चंद्रप्रकाश अग्रवाल फल्लू, देवीदयाल अग्रवाल अल्लू, कमलापति अग्रवाल झल्लू, ओमप्रकाश बजाज रहे। लवली चौराहा पर स्व. खुन्नीलाल मिठया मोक्षधाम सेवा समिति ने खिचड़ी व पैंसठ जरूरतमंदों को कंबल भी बांटे। पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सुनील लोहिया, रघुवीर कुशवाहा, सीमा देवी, डॉ. आनंद गुप्ता, मयंक मोहन गुप्ता रहे। रामगंज बाजार में व्यापारियों ने खिचड़ी बांटी।
वहीं रामपुरा सराफा बाजार चौराहे पर नगर के व्यापारियों ने खिचड़ी का भंडारा करवाया। पवन, सुरजीत, मनीष, अजय पुरवार, सम्मन सोनी, मुलू सोनी, बिक्कू, अवधेश सोनी, रमेश नामदेव, कार्तिकेय आदि रहे।
वहीं माधौगढ़ में व्यापार मंडल द्वारा खिचड़ी भोज करवाया गया। व्यापार मंडल के सदस्य अरविंद कुरेले,अमित सोनी, अंकित कास्तवार ने विधायक मार्केट के पास खिचड़ी भोज व दुकानदार बृजेश सोनी,सतीश तरसोलिया,अंकुर गुप्ता, सुनील गुप्ता, लखन रेजा,योगेश गुप्ता ने पिंक बूथ के पास खिचड़ी बांटी।

जालौन में अनिल सोनी व राजीव सोनी ने अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान पर काउंटर लगाकर राहगीरों को खिचड़ी बांटी। मां नवदुर्गा सेवा समिति ने टाउन बिजली घर चौराहे पर खिचड़ी भोज करवाया। नगर पालिका के पास कस्तूरबा बाजार में निशुल्क काफी वितरित की। पुष्पेंद्र सिंह यादव, श्यामजी गुप्ता, शिवम गुप्ता, मनीष धूसर, अनिल, राहुल साहू, लाला पुरवार, अभिनव गुप्ता रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed