फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Khanapurti in the name of social audit, responsible absent in the meeting

Jalaun News: सोशल ऑडिट के नाम पर खानापूर्ती, बैठक में जिम्मेदार नदारद

Sat, 09 Mar 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sat, 09 Mar 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Khanapurti in the name of social audit, responsible absent in the meeting
कदौरा। गांवों में ग्रामीणों को रोजगार देने के लिए मनरेगा योजना का संचालन किया जा रहा हैं। शुक्रवार को ब्लॉक क्षेत्र के बरखेरा स्थित सचिवालय में सोशल बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में शासन द्वारा नामित पर्यवेक्षक अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत, गांव के प्रधान,सचिव,तकनीकी सहायक,रोजगार सेवक,पंचायत सहायक, महिला मेट नदारत रहे।
विज्ञापन

वहीं आधा दर्जन ग्रामीणों को बैठाकर फोटो खींचकर खानापूर्ती की गई। जो ग्रामीणों में चर्चा का विषय रहा। ब्लॉक रिसोर्स पर्सन (बीआरपी) सीताराम सक्सेना ने बताया कि बैठक की सूचना पहले ही दे दी गई थी। बीडीओ प्रतिभा शाल्या ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। बैठक में ग्राम पंचायत से संबंधित कर्मियो को मौके पर होना चाहिए। जानकारी कर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखेगी।
विज्ञापन

सोशल ऑडिट के नियम
सोशल ऑडिट कार्यक्रम तीन दिवसीय होता है। टीम पहले दिन कराए गए कार्यों के अभिलेखों का सत्यापन और जॉबकार्ड धारकों से संपर्क करती हैं। दूसरे दिन मनरेगा कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और ग्रामीणों को बैठक में आने के लिए बुलाया जाता हैं। तीसरे दिन खुली बैठक होती है, बैठक में कराए गए कार्यों को टीम के सदस्य पढ़कर सुनाते है और सार्वजनिक सत्यापन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed