{"_id":"6cd6df5b38a5eafa41fdd0ebc5eb898e","slug":"kalpi-demanded-the-status-of-tourist-destination-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालपी को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मांग उठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालपी को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मांग उठी
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Fri, 02 Oct 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उद्योग व्यापार मंडल कालपी की नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने गुरुवार को यहां सराफा बाजार में आयोजित एक समारोह में शपथ ग्रहण किया। समारोह में पूर्व सांसद व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
इस मौके पर व्यापारियों ने कालपी को पर्यटन स्थल का दर्जा दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान बनवारी लाल कंछल ने जयखत्री को प्रांतीय अध्यक्ष व दिनेश चौधरी को बुंदेलखंड जोन का महामंत्री बनाया।
समारोह को संबोधित करते हुए बनवारी लाल कंछल ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के 172 स्थानों के नगर पालिका के चेयरमैन व प्रदेश में छह मंत्री व्यापार मंडल से ताल्लुक रखते हैं। इनके सहयोग से हाल ही में 50 वस्तुओं को वैट से कर मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जल्द ही कालपी में बस अड्डे का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही कालीन कागज व कपड़ा उद्योग के विकास के लिए निर्यात आयात विभाग का कार्यालय स्थापित कराने के लिए पहल की जाएगी। पालिकाध्यक्ष कमर अहमद ने कहा कि विकास के लिए पालिका प्रशासन ने ऐतिहासिक पहल की है।
इस दौरान मौजूद एसडीएम जीएल शुक्ल ने बताया कि नगर केे बाजार की मुख्य सड़क के निर्माण केे लिए तीन हिस्सों में कार्ययोजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें सांसद निधि, विधायक निधि व पालिका प्रशासन द्वारा सड़क बनाई जाएगी।
इसके अलावा पौने दो किलोमीटर अधूरी पड़ी फोरलेन परियोजना का काम निपटाने केे लिए पहल शुरू हो गई है। इस मौके पर नव निर्वाचित अध्यक्ष मुन्ना चौधरी, महामंत्री सुनील पटवा, कोषाध्यक्ष साजिद खान व कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर केके गहोई, विजय गांधी, रामप्रकाश पुरवार आदि मौजूद रहे।