{"_id":"57fa7de24f1c1b685228e109","slug":"jware-offering-planted-jaykare-of-maiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"चढ़ाए जवारे, लगाए मैया के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चढ़ाए जवारे, लगाए मैया के जयकारे
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 09 Oct 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
-शहर में सजा मां दुर्गा का पंडाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर मेें रविवार को अष्टमी मनाई गई। मंदिरों मेें देवी मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा की गई। साथ ही देवी भक्तों ने मां के चरणों में श्रद्धा व आस्था के साथ घरों में बोए गए जवारे भी अर्पित किए। अष्टमी के चलते देवी मंदिरों में भक्तों की खासी भीड़ रही। वहीं, शहर के विभिन्न स्थानों पर सजाए गए देवी पंडालों मेें भी मैया के जयकारों की धूम रहीं।
महाआरती का भी आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार को शहर में नवमी को लेकर तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। देवी मंदिरों व पंडालों को रंगबिरंगी लाइटों से सजाया जा रहा है। इसी क्रम रविवार को शहर के प्रमुख संकटा माता मंदिर, काली माता मंदिर, हुल्की माता मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में अष्टमी पर बड़ी संख्या
में महिला व पुुरुष श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। अधिकांश लोगों ने अष्टमी पर देवी मंदिरों में जवारे चढ़ाए। इसके साथ ही मां के आठवें स्वरूप महागौरी की पूजा कर आराधना की। अष्टमी के चलते सुबह से ही देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में भक्तों की भीड़ देखी गई। वहीं, ग्रामीण इलाकों से भी श्रद्धालु शहर के देवी मंदिरों में जवारे चढ़ाने पहुंचे। मंदिरों में दिन भर मैया के
विज्ञापन
जयकारे सुनाई दिए। इधर, शहर के मोहल्ला नया राम नगर, पटेल नगर, तुलसी नगर, काली माता मंदिर, झांसी रोड, अजनारी रोड आदि स्थानों पर देवी पंडालों में भी विधि विधान से
पूजा अर्चना की गई। इसके साथ ही अधिकतर स्थानों पर महाआरती का भी आयोजन किया गया। महाआरती में बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सेदारी की। महाआरती के बाद महिलाओं ने अचरी, गीत गाकर मैया की आराधना की। इसके साथ ही भक्ति गीतों पर आस्था में डूबे श्रद्धालु झूमते नजर आए।