{"_id":"5f3f95b88ebc3e3cc2057342","slug":"justice-sushant-from-supreme-court-now-cbi-s-turn-orai-news-knp577898781","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput Case: सुप्रीम कोर्ट से सुशांत को इंसाफ, अब सीबीआई की बारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sushant Singh Rajput Case: सुप्रीम कोर्ट से सुशांत को इंसाफ, अब सीबीआई की बारी
विज्ञापन
सिमरन
- फोटो : ORAI
उरई। फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत पर सीबीआई जांच के फैसले से प्रशंसकों ने राहत की सांस ली है। युवा प्रतिभाओं का कहना है कि सीबीआई जांच से सुशांत के परिवार को इंसाफ मिलने की उम्मीद जगी है। सुशांत जैसा इंसान और बेहतरीन कलाकार कभी भी फांसी लगाने जैसी हरकत नहीं कर सकता है। अब तो सभी को यही लग रहा है कि बस सच सामने आए और सुशांत के दोषियों को सजा मिले। जिससे युवा प्रतिभाओं के साथ कोई खिलवाड़ न कर सके। बता दें कि करीब दो माह पूर्व मुंबई में सुशांत के सुसाइड की खबर के बाद से ही उनकी मौत पर कई सवाल उठ रहे थे। जिस पर महाराष्ट्र और बिहार की प्रदेश सरकारें भी आमने-सामने आ गईं थीं। बुधवार को सुप्रीम कोर्ट ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की सहमति देकर घटनाक्रम में नया मोड़ ला दिया है। प्रस्तुत है सुशांत की मौत पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर युवा प्रतिभाओं की प्रतिक्रिया पर आधारित खबर-
पूरा देश जानना चाहता है मौत का राज
इप्टा, कोंच से जुड़ी झांसी निवासी मिस बुंदेलखंड सिमरन कौर का कहना है कि सुशांत के साथ क्या हुआ यह सिर्फ युवा ही नहीं बल्कि पूरा देश जानना चाहता है। अभी तक केस को सिर्फ आत्महत्या के नजरिए से देखा जा रहा था, अब सीबीआई जांच के बाद कई महत्वपूर्ण बिंदु भी सामने आएंगे। जिससे पूरा केस शीशे की तरह साफ हो जाएगा।
प्रतिभाशाली थे, सीबीआई दिलाएगी इंसाफ
हाल ही में आयोजित कोंच फिल्म फेस्टिवल से जुड़े टीवी कलाकार बृजेश मौर्य का कहना है कि इसमें कोई दो राय नहीं है कि सुशांत एक प्रतिभाशाली कलाकार थे। मौत के दो महीने बाद ही सही लेकिन सीबीआई जांच के फैसले से अब उनके परिवार वालों और प्रशंसकों को उम्मीद जगी है कि पूरा इंसाफ होगा और दोषी बच नहीं सकेंगे।
विज्ञापन
जांच के परिणाम को मिलेगी सही दिशा
कोंच निवासी यू ट्यूबर दीक्षा रावत बोलीं, सुशांत हर उस युवा के लिए आदर्श थे, जो कि छोटे से परिवार से होते हुए भी अपनी मंजिल पाने का हौसला रखते हैं। ऐसे इंसान को किसी साजिश का शिकार बनाकर उसे हमेशा के लिए छीन लेना वाकई असहनीय है। सीबीआई अपनी पूछताछ से जांच के परिणाम को सही दिशा देगी।
सुप्रीमकोर्ट का फैसला स्वागत योग्य
कोंच फिल्म फेस्टिवल के संस्थापक पारसमणि अग्रवाल के मुताबिक सुप्रीमकोर्ट का फैसला स्वागत योग्य है। सीबीआई की निष्पक्ष जांच से हकीकत सामने आएगी और यदि कोई वाकई मौत का जिम्मेदार है तो वह सजा भी पाएगा। बॉलीवुड को भी चाहिए ऐसे साजिशकर्ताओं को दिलों के साथ-साथ अपने किसी भी काम में शामिल न करें।

बृजेश मौर्य- फोटो : ORAI

दीक्षा- फोटो : ORAI

पारस- फोटो : ORAI