फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jolhupur Mod Overbridge closed till 25th, distance to Hamirpur increased by 20 km

Jalaun News: जोल्हूपुर मोड़ ओवरब्रिज 25 तक बंद, हमीरपुर की दूरी 20 किमी बढ़ी

Tue, 11 Nov 2025 01:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Nov 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Jolhupur Mod Overbridge closed till 25th, distance to Hamirpur increased by 20 km
फोटो -02 ओवरब्रिज को बंद करते कर्मचारी। संवाद
उरई। हमीरपुर को जोड़ने वाले अधूरे जोल्हूपुर मोड़ के ओवरब्रिज की एक लेन साल भर में ही दम तोड़ने लगी है। सड़क में गड्ढे हो गए हैं। पुल के सात एक्सटेंशन ज्वाइंट भी उखड़ गए हैं। मरम्मत के लिए 25 नवंबर तक ओवरब्रिज को बंद कर दिया है। यहां से रोजाना 50 हजार लोग आवागमन करते हैं। भारी वाहनों को आटा मार्ग होते हुए 20 किमी का अतिरिक्त चक्कर लगाकर हमीरपुर जाना पड़ेगा। हमीरपुर को जोड़ने वाला मार्ग के बीच से निकली रेलवे लाइन की वजह से यहां प्रतिदिन जाम की समस्या बनी रहती थी। इसके चलते 23 मार्च 2018 को कालपी के हमीरपुर–जोल्हूपुर मोड़ की रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हुआ। रेलवे और सेतु निगम को यह काम कराने के लिए शासन की ओर से 33 करोड़ चार लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था। तीन साल में यह काम पूरा होना था।
विज्ञापन


पुल निर्माण का उद्देश्य था कि हमीरपुर, महोबा, जालौन और आसपास के 100 से अधिक गांवों के लोगों को जाम और रेलवे फाटक की परेशानी से मुक्ति मिले। इधर, ओवरब्रिज बनते-बनते सात साल बीत चुके हैं, लेकिन काम आज भी अधूरा है। एक साल पहले पुल की एक लेन को लोगों के आवागमन के लिए खोला गया, लेकिन वह भी अब खतरे में हैं। इस लेन की सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हैं। सरिया बाहर निकल आईं हैं और सात जगहों पर एक्सटेंशन ज्वाइंट उखड़ गए हैं। किनारे लगाए गए एंगल टूट चुके हैं।
विज्ञापन

इससे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों को भारी दिक्कत होती है। अबतक पुल पर कई वाहन फिसलकर गिर चुके हैं। कुछ बाइक सवार गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। लगातार हादसों को देखते हुए डीएम राजेश कुमार पांडेय ने इसे बंद कर दुरुस्त कराने का फैसला लिया है। उन्होंने पुल को बंद कर 25 नवंबर तक सही करने के विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





अंडरब्रिज होते हुए निकलेंगे छोटे वाहन
ओवरब्रिज को सोमवार शाम से बंद कर दिया गया है। इससे भारी वाहन चालकों को निकलने में परेशानी होगी। पुल के बंद होने की जानकारी पर लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि उन्हें निकलने में अब परेशानी होगी। अधिकारियों का कहना है कि पुल के नीचे बने अंडरब्रिज से छोटे वाहन निकल सकेंगे। इस ओवरब्रिज से कदौरा, कुरारा और हमीरपुर, महोबा और जालौन के कई कस्बों के लोगों का आना-जाना रहता है।
वर्जन



पुल पर सात एक्सटेंशन ज्वाइंट टूट गए हैं। सड़क पर गड्ढे भी हैं। काम होने के चलते इसे बंद करवाया गया है। 25 नवंबर तक समय से काम पूरा कराया जाएगा।

- मृगेंद्र सिंह चौहान, परियोजना निदेशक सेतु निगम

फोटो -02 ओवरब्रिज को बंद करते कर्मचारी। संवाद

फोटो -02 ओवरब्रिज को बंद करते कर्मचारी। संवाद

फोटो -02 ओवरब्रिज को बंद करते कर्मचारी। संवाद

फोटो -02 ओवरब्रिज को बंद करते कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed