{"_id":"58975d6e4f1c1b8d73e8050f","slug":"jksia-bizarre-fever-spread-teen-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"जकसिया में फैला विचित्र बुखार, किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जकसिया में फैला विचित्र बुखार, किशोर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कदौरा थाना क्षेत्र के गांव जकसिया में इन दिनाें विचित्र बुखार फैला हुआ है। बुखार की चपेट में आकर शनिवार की देर रात एक 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई जबकि कई और लोग बीमार हैं। ग्रामीणाें ने गांव में डाक्टराें की टीम भेजने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक कदौरा थाना क्षेत्र के गांव जकसिया निवासी रामलखन के 13 वर्षीय पुत्र दीपक को दो
दिनाें से बुखार आ रहा था। शनिवार की रात उसकी तबीयत बिगड़ गई तो परिजन उसे लेकर सीएचसी कदौरा पहुंचे और भर्ती कराया। यहां उसकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टराें ने उसे हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे हमीरपुर ले जा रहे थे। रास्ते में कुरारा कस्बे के पास उसकी मौत हो गई। सीएचसी में तैनात डाक्टर उदय वर्मा ने बताया कि
परिजन किशोर को अचेतावस्था में लाए थे।उसको कई दिनाें से बुखार आ रहा था। उसके शरीर में प्लेटलेट्स कम होने के कारण उसकी मौत हुई। वहीं ग्रामीणाें की माने तो गांव में अभी भी कई लोग बुखार की चपेट में हैं। ग्रामीणाें ने गांव में डाक्टराें की टीम भेजने की मांग डीएम संदीप कौर से की है।