फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jija-Sala fell in the canal including bikes, missing

जीजा-साले बाइक समेत नहर में गिरे, लापता

Tue, 09 Jan 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Tue, 09 Jan 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jija-Sala fell in the canal including bikes, missing
बिनौरा स्थित इसी नहर में गिरे में जीजा-साले। - फोटो : amarujala

सोमवार को उरई के मोहल्ला सुशील नगर निवासी जितेंद्र कुमार वर्मा (25) पुत्र रामसिंह अपने चचेरे साले रविंद्र कुमार (25) पुत्र जवाहर सिंह निवासी मोहल्ला इंद्रनगर उरई के साथ बाइक से कोटरा अपनी ससुराल जा रहा था। उरई से निकलने के बाद वह रास्ते में कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम ऐंधा स्थित अपनी रिश्तेदारी में पहुंचे, जहां से जितेंद्र ने अपने चचेरे भाई चंद्रभान व उसके साले देवेंद्र को साथ में लिया। वह दोनों अपनी बाइक से साथ में चल दिए। वहां से कोटरा की तरफ चलने पर चंद्रभान काफी आगे निकल गया। जितेंद्र व रविंद्र धीरे धीरे आ रहे थे।

विज्ञापन


शाम करीब सात बजे वह दोनों जैसे ही कोटरा के बिनौरा गांव स्थित हमीरपुर शाख नहर के पास पहुंचे तो अचानक बाइक अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इसके बाद से ही उनका कुछ पता नहीं चल रहा है। उधर कोटरा पहुंचने पर जितेंद्र व रविंद्र पीछे न आते दिखे तो चंद्रभान ने बाइक मोड़ी और उन्हें खोजने निकल पड़ा। बिनौरा स्थित नहर पर पहुंचने पर चंद्रभान ने पुल के किनारे जितेंद्र का एक जूता पड़ा देखा, लेकिन बाइक न दिखने से उसे लगा दोनों आसपास घूम रहे है। वह दोनों उनकी तलाश करने लगे, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


काफी देर होने पर चंद्रभान ने जितेंद्र के परिजनों को इसकी सूचना दी। सुबह परिजन बिनौरा नहर पर पहुंचे, जहां वह खोजबीन करते रहे। इसके बाद उन लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने खोजबीन शुरू की, लेकिन गोताखोर न मिलने से पुलिस खाली हाथ बैठी रही। जानकारी पर एसडीएम सदर व सीओ भी वहां पहुंच गए। तब कहीं जाकर दोपहर बाद जब दो तीन गोताखोर मिले तो उन्हें तलाश के लिए नहर में उतारा गया। कई घंटों की तलाश के बाद उनका कुछ पता नहीं चला। गोताखोर निरंतर उनकी तलाश जारी रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहर में मिला जितेंद्र का दूसरा जूता व मफलर
खोजबीन के दौरान जितेंद्र व रविंद्र का तो कुछ  पता नहीं चला, लेकिन गोताखोरों को पुल से चंद कदम दूर पानी में तैरता हुआ जितेंद्र का दूसरा जूता व मफलर मिला। परिजनों ने उन्हें पहचान लिया। रविन्द्र का पहना हुआ कोई भी कपड़ा व चीज अभी तक बरामद नहीं हुई है।

मछली लेकर जा रहे थे पार्टी मनाने
जितेंद्र काफी दिनों बाद अपनी ससुराल जा रहा था। साले व रिश्तेदारों के साथ पार्टी मनाने के उद्देश्य से उसने और रविंद्र ने ऐंधा से मछली खरीदी थी। जो अपने साथ कोटरा लेकर जा रहे थे।

 पुल पर नहीं रेलिंग, होते हैं हादसे
कदौरा के बिनौरा स्थित उक्त नहर में हादसे होते रहते है। एक तो घुमावदार मोड़ और ऊपर से पुल पर रेलिंग न होने से आएदिन कोई न कोई हादसे का शिकार होता रहता है। रात के समय कई बार नहर में लोग गिर चुके है। एक बार तो एक चौपहिया वाहन भी नहर में गिर पड़ी थी। इलाकाई लोगों ने कई बार रेलिंग लगवाने जाने की मांग की, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।


हमीरपुर की अनहोनी से सहमे परिजन
घटना के 20 घंटे बीतने के बाद भी दोनों रिश्तेदारों का कुछ पता न चलने से नहर किनारे खड़े लोगों के बीच कुछ माह पहले मौदहा (हमीरपुर) में डॉक्टर के डूबने की खबर की चर्चा होने लगी। यह सुनकर भी दोनों के परिजन अनहोनी की आशंका से सहम गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed