फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jhalak and Mahi top in debate competition

Jalaun News: वाद विवाद प्रतियोगिता में झलक व माही अव्वल

Thu, 07 Nov 2024 12:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
Jhalak and Mahi top in debate competition
उरई। राजकीय इंटर कॉलेज में बुधवार को वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में विकसित भारत-2047 एक स्वप्न या वास्तविकता विषय पर कक्षा 11 एवं 12 के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

डॉ. संपूर्णानंद वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीएमटी इंटर कॉलेज आटा की छात्रा झलक पांडेय एवं माही तिवारी पक्ष एवं विपक्ष में प्रथम स्थान प्राप्त किया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज चुर्खी के छात्र संस्कार ने पक्ष एवं छात्रा खुशी ने विपक्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जीजीआईसी की छात्रा अलका सिंह ने पक्ष एवं अनुष्का ने विपक्ष में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महीयशी महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता में बीएमटी इंटर कॉलेज आटा के छात्र प्रद्युम्न ने पक्ष एवं राधा तिवारी ने विपक्ष में अपनी प्रस्तुति देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीआईसी की छात्रा योग्यता ने पक्ष एवं छात्रा अंजली विपक्ष में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जालौन बालिका इंटर कॉलेज जालौन की नव्या पाटकार ने पक्ष एवं रिया दुबे ने विपक्ष में तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ डीआईओएस राजकुमार पंडित ने कराया, जिला समन्वयक व्यंजना सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में निर्णायक मंडल में मिथिलेश कुमार, रंजना, शैलेश कुमार मिश्रा, श्रवण कुमार तिवारी, संगीता त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed