फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jewelry worth 10 lakh stolen from woman's purse while boarding MEMU train.

Jalaun News: मेमू में चढ़ते समय महिला के पर्स से 10 लाख के जेवर चोरी

Sun, 30 Aug 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Jewelry worth 10 lakh stolen from woman's purse while boarding MEMU train.
आटा। झांसी-कानपुर रेलखंड के आटा स्टेशन पर मेमू में चढ़ते वक्त एक महिला के हैंडबैग की चेन खोलकर चोर करीब 10 लाख रुपये के जेवर और पांच हजार रुपये नकद उड़ा ले गया। पीड़िता ने घटना की जानकारी आटा स्टेशन मास्टर को दी। जीआरपी व आरपीएफ ने मामले की जांच की।
विज्ञापन

आटा क्षेत्र के पिपरायां गांव निवासी राकेश साधना चंसौलिया के साथ पुत्री आकांक्षा (29) को उसके ससुराल झांसी छोड़ने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। परिवार मेमू से झांसी जाने के लिए प्लेटफार्म पर खड़ा था। ट्रेन के पहुंचते ही यात्रियों में सवार होने की आपाधापी मच गई और इसी भीड़ का फायदा उठाकर किसी शातिर ने आकांक्षा के पर्स की चेन खोलकर नकदी व जेवर उड़ा दिए। परिजन के मुताबिक पर्स में सोने का हार, चार सोने की चूड़ियां, कान की झुमकियां और पांच हजार रुपये नकद रखे हुए थे। चोरी हुए जेवर की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई जा रही है। आकांक्षा ने ट्रेन से उतरकर घटना की सूचना आरपीएफ व जीआरपी को दी। आरपीएफ इंस्पेक्टर आरबी शुक्ला और जीआरपी दरोगा ईश्वरदीन ने पीड़ितों से जानकारी लेकर जांच शुरू की। सुरक्षाबलों ने प्लेटफार्म पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली और करीब दो घंटे तक फुटेज की जांच की। आशंका है कि भीड़ में शामिल किसी शातिर ने महिला को निशाना बनाकर घटना को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed