फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   JCB of Garji Panchayat, demolished permanent encroachment

गरजी पंचायत की जेसीबी, ध्वस्त किए स्थाई अतिक्रमण

Fri, 16 Oct 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
JCB of Garji Panchayat, demolished permanent encroachment
अतिक्रमण हटाती जे सी बी - फोटो : ORAI
कदौरा। सरकारी जमीनों से कब्जे हटाने की कार्रवाई नगर पंचायत ने शुरू कर दी है। नगर के बड़ी माता मंदिर के पास कब्जों को जेसीबी मशीन ने ढहा दिया गया। अभियान के दौरान पंचायत कर्मियों और अतिक्रमणकारियों में तीखी नोकझोंक हुई। कुछ महिलाओं ने अभियान को रोकने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद महिला पुलिस बल ने इन्हें हटा दिया।
विज्ञापन

नगर की सरकारी जमीनों पर भूमाफिया ने कब्जा कर अस्थायी और स्थायी मकान बना लिए हैं। नगर पंचायत ने कब्जाधारकों को कई बार नोटिस जारी किए। इसमें कब्जा हटाने की चेतावनी दी। माफिया ने नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया। शुक्रवार को नगर के बड़ी माता मंदिर के आसपास नगर प्रशासन ने सख्ती से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। ईओ (अधिशासी अधिकारी)सुनील कुमार सिंह नगर पंचायत कर्मियों और पुलिस बल के साथ मंदिर के पास पहुंचे। यहां जेसीबी मशीन से अस्थायी कब्जों को ढहा दिया गया। अभियान के दौरान कब्जाधारकों की महिलाओं ने कार्रवाई का विरोध करते हुए हंगामा किया।
विज्ञापन

इनकी अधिकारियों और पंचायत कर्मियों से तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस की सख्ती से इन्हें पीछे हटना पड़ा। ईओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार से अभियान की शुरुआत हुई है। अब यह लगातार चलेगा। धार्मिक स्थलों, नजूल की भूमि और मुख्य मार्गों के कब्जेधारकों की सूची जिलाधिकारी को भेजी गई थी। उनके निर्देश पर ही कार्रवाई हो रही है। इससे पहले कब्जेदारों को नोटिस दिए जा चुके हैं। इस मौके पर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, सफाई नायक रामबाबू, इरफान खान सहित बड़ी संख्या में नगर पंचायत और पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed