फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   jarorat mando ko selter home

जरुरतमंदों के लिए दो करोड़ से बना शेल्टर होम तैयार

Sat, 21 Nov 2020 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
jarorat mando ko selter home
शेल्टर होम का निरीक्षण करके डूडा व पालिका के अधिकारी। - फोटो : ORAI
कालपी। दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत नगर के आलमपुर मोहल्ले में दो करोड़ चौंतीस लाख रुपये की लागत से शेल्टर होम तैयार किया गया है। इसमें 50 लोगों के रहने की व्यवस्था है। डीएम के निर्देश पर शनिवार को शेल्टर होम जरूरतमंदों के लिए खोल दिया गया है। संचालन की जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद को दी गई है। डूडा के सह मिशन प्रबंधक विजय सिंह गौतम व नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी सुशील कुमार दोहरे ने रैन बसेरे का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस प्रदेश जल निगम की ओर से अक्तूबर 2018 में दो मंजिला शेल्टर होम का निर्माण शुरू किया गया था। इस साल शेल्टर होम बनकर तैयार हो गया है। डूडा के विजय सिंह गौतम ने बताया कि फिलहाल ठंड को देखते हुए शेल्टर होम शुरू करा दिया गया है लेकिन इसका विधिवत शुभारंभ अगले सप्ताह किया जाएगा। शेल्टर होम में रसोई, खाना खाने का हाल, वाटर कूलर, सीसीटीवी कैमरे, लॉन, चिकित्सा कक्ष, गार्ड रूम के अलावा महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग शौचालय भी तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा
क्षेत्र के समाजसेवी रण विजय का कहना है कि कालपी में बाहर के भी काफी व्यापारी अक्सर रात के वक्त स्टेशन आते हैं, उनके लिए क्षेत्र में कोई व्यवस्था नहीं थी। शेल्टर होम से काफी राहत मिलेगी। लोगों को अब रात बिताने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीक से की जाए देखरेख
समाजसेवी प्रदीप पाठक के मुताबिक इसमें कोई दो राय नहीं है कि शेल्टर होम के इंतजाम काफी ठीक है। बस इन्हें निरंतर बनाया रखा जाए, कहीं ऐसा न हो कुछ दिन बाद सब कुछ अस्त व्यस्त दिखाई दे। अधिकारी बीच बीच में निरीक्षण जरूर करें।

शेल्टर होम का बोर्ड

शेल्टर होम का बोर्ड- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed