फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Janmashtami day, the temple decked up

जन्माष्टमी आज, मंदिर सजधज कर तैयार

Wed, 24 Aug 2016 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 24 Aug 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Janmashtami day, the temple decked up
जन्माष्टमी को लेकर सजाया गया शहर का राधा-कृष्ण मंदिर - फोटो : अमर उजाला
भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का पर्व धूमधाम से मनाने के लिए बुधवार को दिन भर तैयारियों का दौर चलता रहा। शहर के राधा कृष्ण मंदिर व अन्य मंदिरों को फूलमालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों आदि से सजाकर भव्य रूप दे दिया गया। वहीं बाजार भी गुलजार नजर आए। भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों के अलावा अन्य सजावट की दुकानों पर भीड़ लगी रही। जन्माष्टमी का
विज्ञापन


त्यौहार हिंदी महीने के अनुसार भादों के महीने में अष्टमी के दिन मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता अनुसार लगभग पांच हजार वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश के मथुरा में भादों के महीने में अष्टमी के दिन भगवान कृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन भक्त पूरे दिन फलाहारी व्रत रखते हैं और रात में 12 बजे कृष्ण जन्म मनाकर ही खाना खाते हैं। जन्माष्टमी को लेकर बुधवार को
विज्ञापन


दिन भर तैयारियों का दौर चला। शहर के प्रमुख राधा-कृष्ण मंदिर को दिन भर भव्य रूप देने का काम चलता रहा। यहां पर फूलमालाओं, रंग-बिरंगी लाइटों आदि से मंदिर को सजाया गया। देर शाम तक सजावट का काम चलता रहा। इसके अलावा जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में भी काफी रौनक नजर आई। जगह-जगह भगवान श्रीकृष्ण की मूर्तियों व उनके सजावट
विज्ञापन
विज्ञापन


के सामान की दुकानें सजी रहीं। जिन पर भक्तों ने खूब खरीदारी की और भगवान श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाने के लिए भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। यही वजह थी कि बुधवार को दिन भर बाजार गुलजार रहे। महिलाओं ने सबसे अधिक खरीदारी की।


खीरे के दाम बढ़े
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के दौरान खीरे का विशेष महत्व माना गया है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन खीरे के दाम भी आसमान छूने लगते हैं। बुधवार को ऐसा ही हुआ। कुछ दिनों पहले तक 20 रुपये किलो बिकने वाला खीरा बुधवार को 50 से 60 रुपया किलो बिका। गुरुवार को जन्माष्टमी पर इसके दाम और भी बढ़ने के आसार हैं। लेकिन महंगाई का असर भक्तों पर नजर नहीं आया और उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर जमकर खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed