{"_id":"632618ac0af5c52d8d6286d2","slug":"jaloun-woman-commits-suicide-by-hanging-herself-orai-news-knp7186705159","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: महिला ने फंदा लगाकर जान दी, परिजनों में मचा कोहराम
Sun, 18 Sep 2022 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
जालौन जिले में कोंच कोतवाली क्षेत्र के अटां गांव निवासी हाल पता शहर कोतवाली क्षेत्र के नया पटेल नगर उरई अमित कुमार की 36 वर्षीय पत्नी रानी ने शुक्रवार की देर रात घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पति ने बताया कि उसका बेटा कृष्णा शहर के स्कूल में कक्षा छह में पढ़ता है।
विज्ञापन
इस कारण बेटे और पत्नी शहर में किराये पर रहते थे। वह पिछले दो दिनों से गांव में ही था। सुबह बेटे ने मां के शव को लटका देखा तो परिजनों को सूचना दी। मायका सिमरिया में है। शहर कोतवाल शिवकुमार सिंह का कहना है कि परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं।
विज्ञापन