{"_id":"5f8c7ff48ebc3e9bdd1f6fe9","slug":"jalaun-two-slippers-with-knife-and-cash-arrested-orai-news-knp589292166","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौनः चाकू व नगदी संग दो टप्पेबाज गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौनः चाकू व नगदी संग दो टप्पेबाज गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
- फोटो : ORAI
संवाद न्यूज एजेंसी
जालौन। एक सप्ताह पूर्व जमीन का बैनामा कराने आए रिटायर्ड दरोगा के साथ हुई 30 हजार रुपये की टप्पेबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने टप्पेबाज के पास से 5500 रुपये सहित चाकू व बाइक बरामद किया। पुलिस ने पकड़े गए व्यक्ति को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथवा निवासी रिटायर्ड दरोगा एसपी वर्मा बीती 12 अक्तूबर को जमीन का बैनामा कराने के लिए आए थे। जिसके लिए उन्होंने स्टेट बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर बैग में रख लिए थे। वहां से वह तहसील के पास स्थित एक फोटो स्टूडियो की दुकान पर आ गए। जहां उन्होंने हाथ में पकड़े रुपये का बैग कागजात पर अंगूठा लगाने के लिए पास में ही स्थित एक टेबल पर रख दिया और कागजों में अंगूठा लगाने लगे। तभी किसी ने उनका रुपयों से भरा बैग उड़ा दिया। जिसका मामला उन्होंने कोतवाली में दर्ज कराया था।
पुलिस ने उक्त मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुछ संदिग्धों की पहचान की थी। शनिवार की रात कोतवाल रमेशचंद्र मिश्र को सूचना मिली कि उक्त घटना को अंजाम देने वाले दो व्यक्ति औरैया मार्ग पर कोंच चौराहे के पास कहीं बाहर भागने की फिराक में खड़े हैं। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खड़े लंगड़ा उर्फ मानसिंह एवं कल्लू उर्फ छेदालाल निवासीगण मोहल्ला सहावनाका को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में पुलिस को दोनों के पास से 5500 रुपए सहित, एक चाकू व बाइक बरामद हुई। कोतवाल रमेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से 5500 रुपये बरामद किए गए हैं। शेष रुपये उन्होंने खर्च कर लिए हैं। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।