{"_id":"631e2cf5a797450c3214f214","slug":"jalaun-the-family-of-the-teenager-got-married-to-the-lover-in-the-temple-orai-news-knp7176249142","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन : किशोरी के परिजनों ने प्रेमी से मंदिर में कराई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन : किशोरी के परिजनों ने प्रेमी से मंदिर में कराई शादी
विज्ञापन
उरई। स्कूल गई छात्रा प्रेमी के साथ बाइक से घूमने निकल गई। परिजनों को जानकारी होने पर उन्होंने दोनों को पकड़ लिया। गांव के मंदिर में ले जाकर शादी करा दी। यह शादी क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
सिरसाकलार के गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी का खड़गुई गांव निवासी युवक से प्रेम प्रंसग चल रहा था। दमरास स्थित स्कूल में किशोरी पढ़ती है। शनिवार को वह स्कूल जाने के बहाने घर से निकली और प्रेमी के साथ बाइक पर बैठकर घूमने निकल गई।
जानकारी किशोरी के परिजनों को हुई तो उन्होंने पीछा कर चुर्खी के पास दोनों को पकड़ लिया। किशोरी के पिता ने परिवारीजनों के साथ अभेदेपुर मंदिर में दोनों की शादी करा दी।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश का कहना है कि मामला सजातीय होने के चलते दोनों पक्षों के लोगों में समझौता हो गया है। तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।