फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Jalaun remained cold, cold-blooded people

जालौन रहा ठंडा, ठिठुरे लोग

Sun, 17 Jan 2021 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
Jalaun remained cold, cold-blooded people
कोहरे के बीच लाइट जलाकर निकलते वाहन। - फोटो : ORAI
उरई। रविवार को मौसम का सबसे सर्द दिन रहा। लोग सर्दी से दिन भर ठिठुररते रहे। मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक 11 साल बाद इस तरह की सर्दी पड़ी है। यह सर्दी किसानों के लिए अच्छी है लेकिन बुजुर्गों के लिए खतरनाक है। सर्दी और कोहरे का असर रेल संचालन पर भी पड़ा। ट्रेनें दो घंटे से ज्यादा देरी से आई। लोग सर्दी के बचाव के लिए अलाव तापते नजर आए। बाजारों में सन्नाटा सा छाया रहा। सड़कों पर भी कम वाहन चले। जो वाहन चले, वे दिन में भी लाइट जलाकर निकले। मौसम वैज्ञानिक पुरुषोत्तम कुशवाहा का कहना है कि रविवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस रहा। इस तरह का सर्दी 14 साल पहले पड़ी थी। इस बार सर्दी कम पडने से किसानों को नुकसान हो रहा था। लेकिन अब उन्हें राहत मिली है। वहीं डॉक्टरों ने भी सर्दी से बचाव करने को कहा है।
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी रामपुरा के अनुसार, रविवार से आई मौसम में तब्दीली से किसानों के चेहरे खिल उठे। किसानों ने अपने खेतों में रबी की फसल गेहूं, सरसों, मटर, चना, मसूर, बेझर आदि फसलों को बो दिया हैं। लेकिन मौसम के बेरुख मिजाज के कारण चिंतित हो रहे थे। मौसम में आई तब्दीली से किसानों के ऊपर से चिंता के बादल छंट गये हैं। किसान भगवान सिंह, श्यामाचरण, रामजी लाल, कोमल यादव, चंद्रभान, हरि आदि का मानना हैं कि अगर सर्दी अच्छी पड़ती हैं तो इसका फायदा फसल को होगा तथा फसल भी अच्छी होगी। खेतों में पर्याप्त नमी रहेगी। जिससे फसल को बार बार पानी की आवश्यकता नहीं होगी। इस समय किसान फसल की रखवाली करने में लगा हुआ है। अपने खेतों के चारों तरफ बाड़ बना रहा है ताकि अन्ना जानवर खेत में न घुस सकें तथा फसल सुरक्षित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed