{"_id":"6197f671218d7708837a99bc","slug":"jalaun-news-orai-news-knp664974432","type":"story","status":"publish","title_hn":"पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगाई, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पारिवारिक कलह के चलते महिला ने फांसी लगाई, मौत
विज्ञापन
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े मृतका के परिजन
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पारिवारिक कलह के चलते महिला ने रसोईघर में फांसी लगाकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव को फांसी पर लटका देखा, तो चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच-पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला उमरारखेड़ा निवासी दशरथ की पत्नी आरती (30) का शव शुक्रवार की सुबह रसोईघर में लगे हुक से रस्सी पर लटका मिला। परिजनों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला का अपने पति से कुछ समय से विवाद चल रहा था। जिसके चलते दशरथ अपने चाचा राकेश निवासी आटा भदरेखी के यहां रह रहा था। महिला घर में सास सोमवती, ससुर रक्कशी व चार बच्चों के साथ रह रही थी। पति के साथ न रहने से वह तनाव में रहती थी। पति दशरथ मजदूरी कर परिवार चलाता है।
पुलिस का कहना है कि मृतका आरती के मायके वालों को सूचना दे दी गई है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण का पता चलेगा।