{"_id":"6197f44dbbc403580e1df5f4","slug":"jalaun-news-orai-news-knp6649729139","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारी सुरक्षा और सम्मान को लेकर बनाई रंगोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी सुरक्षा और सम्मान को लेकर बनाई रंगोली
विज्ञापन
गांधी डिग्री कालेज में मिशन शक्ति के तहत आयोजित कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं।
- फोटो : ORAI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। मिशन शक्ति अभियान फेज 3 के अंतर्गत गांधी महाविद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन, नारी सशक्तिकरण एवं कन्या भ्रूण आदि विषयों पर रंगोली बनाकर अपनी भावनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरा।
कार्यक्रम संयोजिका डॉ. ऋचा पटैरिया ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य महिलाओं, बालिकाओं के प्रति हो रहे अपराधों को रोकना है। इसके साथ उन्हें स्वावलंबी एवं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना भी है। मिशन शक्ति के द्वारा शिक्षा ग्रहण कर रही बेटियों में अपनी सुरक्षा के प्रति सकारात्मक भाव पनप रहा है।
निर्णायक मंडल में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश नारायण द्विवेदी के अतिरिक्त डॉ. ऋचा सिंह राठौर, डॉ. सुनीता गुप्ता रहे। इस दौरान डॉ. कुमारेंद्र सिंह सेंगर, डॉ. इन्द्रमणि द्विवेदी, डॉ. ममता, डॉ. वंदना सिंह, प्रीति परमार, डॉ. कंचन दीक्षित, स्वप्निल, डॉ. विश्वप्रभा, प्रीति राठौर आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता परिणाम 24 नवंबर को घोषित किया जाएगा।